नीमच में ग्रामीण युवाओं के लिए निःशुल्क स्वरोजगार प्रशिक्षण

नीमच में ग्रामीण युवाओं के लिए निःशुल्क स्वरोजगार प्रशिक्षण

नीमच

Shares

नीमच में ग्रामीण युवाओं के लिए निःशुल्क स्वरोजगार प्रशिक्षण

सिलाई-ब्यूटी पार्लर सहित चार प्रशिक्षण कार्यक्रम होंगे आयोजित

नीमच – भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान,नीमच द्वारा जिले के ग्रामीण क्षेत्र के 18 से 50 वर्ष आयु वर्ग के युवक-युवतियों को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से विभिन्न निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें कृषि उद्यमी, बकरी पालन, सिलाई तथा ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण शामिल हैं। प्रशिक्षण के दौरान आवास, भोजन एवं नाश्ते की व्यवस्था निःशुल्क रहेगी।

कृषि उद्यमी प्रशिक्षण 18 अगस्त से

कृषि उद्यमी प्रशिक्षण (डेयरी फार्मिंग, वर्मी कम्पोस्ट एवं कृषि) 18 अगस्त 2026 से प्रारंभ होगा। यह 13 दिवसीय प्रशिक्षण है। प्रशिक्षण में पशु चिकित्सालय, कृषि, बागवानी एवं अन्य विभागों के अनुभवी वैज्ञानिकों एवं अधिकारियों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही संबंधित विभागों की ऋण योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी।

बकरी पालन प्रशिक्षण 19 अगस्त से

बकरी पालन का निःशुल्क प्रशिक्षण 19 अगस्त 2026 से प्रारंभ होगा। यह 12 दिवसीय प्रशिक्षण रहेगा। प्रशिक्षण के दौरान पशु चिकित्सा, कृषि, बागवानी एवं अन्य विभागों के विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण के साथ संबंधित ऋण योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

सिलाई प्रशिक्षण 21 अगस्त से

महिलाओं के लिए सिलाई प्रशिक्षण 21 अगस्त 2026 से प्रारंभ होगा। यह 31 दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण है। प्रशिक्षण में आवास, भोजन एवं नाश्ता निःशुल्क रहेगा तथा इच्छुक प्रशिक्षणार्थियों के ऋण के फॉर्म भी प्रशिक्षण केंद्र पर ही भरवाए जाएंगे।

ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण 24 अगस्त से

महिलाओं के लिए ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण 24 अगस्त 2026 से प्रारंभ होगा। यह 35 दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण रहेगा। इसमें भी प्रशिक्षणार्थियों को आवास, भोजन एवं नाश्ते की निःशुल्क सुविधा मिलेगी तथा ऋण संबंधी मार्गदर्शन एवं आवेदन की सुविधा प्रशिक्षण केंद्र पर उपलब्ध रहेगी।

ALSO READ -  सिंदलपुरा वार्ड मार्ग की पुलिया बनी खतरे का सबब, 25 वर्षों बाद भी नहीं लगी सुरक्षा रेलिंग

इन सभी प्रशिक्षणों में प्रवेश पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर दिया जाएगा। प्रशिक्षणार्थी 4 पासपोर्ट साइज फोटो तथा आधार कार्ड, बैंक पासबुक, राशन कार्ड और अंकसूची की छायाप्रति 3 सेट में लेकर आवेदन भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, हवाई पट्टी के सामने, विश्राम भवन के पास, चीताखेड़ा मेन रोड, नीमच में जमा कर सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए सुबह 10:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक 9111053516, 9074201015, 9009684125 एवं 7898187819 पर संपर्क किया जा सकता है। बकरी पालन प्रशिक्षण के लिए 9479441178 नंबर पर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

संस्थान ने ग्रामीण क्षेत्र के पात्र युवक-युवतियों से इन निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रमों का अधिक से अधिक लाभ उठाकर स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने की अपील की है। 

Shares
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *