हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिलेभर में गूंजा देशभक्ति का संदेश

हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिलेभर में गूंजा देशभक्ति का संदेश

नीमच

Shares

हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिलेभर में गूंजा देशभक्ति का संदेश

विद्यालयों में तिरंगा आधारित चित्रकला प्रतियोगिताएं, ग्रामों में निकली तिरंगा यात्राएं

नीमच ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत नीमच जिले में विभिन्न विभागों एवं ग्राम स्तरीय संस्थाओं द्वारा विविध गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के तहत विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए तिरंगा आधारित चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, वहीं ग्राम पंचायतों एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों द्वारा तिरंगा यात्राएं निकालकर नागरिकों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया गया। इन आयोजनों से जिले के ग्रामीण एवं शैक्षणिक क्षेत्रों में देशभक्ति का वातावरण निर्मित हुआ।

विद्यालयों में आयोजित हुई तिरंगा आधारित चित्रकला प्रतियोगिताएं ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल खड़ावदा, अड़मलिया, चुकनी,जीरन, पीपल्याराव जी सहित जिले के अन्य विद्यालयों में भी तिरंगा आधारित चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए राष्ट्रीय ध्वज एवं देशभक्ति की भावना से जुड़े विभिन्न चित्र बनाए। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा के माध्यम से तिरंगे के प्रति सम्मान एवं राष्ट्रप्रेम की भावना को अभिव्यक्त किया। संस्था स्तर पर प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 15 अगस्त को पुरस्कृत किया जाएगा।

ग्रामों में निकली तिरंगा यात्राएं-  अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत लेवड़ा,देवरी खवासा, फुलपुरा, बड़कुआं, भगोरी, आमलीखेड़ा, मालखेड़ा एवं धनेरियाकला सहित विभिन्न ग्रामों में तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया गया। ग्रामीणों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्राओं के माध्यम से ग्रामीणों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, देश की एकता एवं अखंडता तथा घर-घर तिरंगा फहराने का संदेश दिया गया।

     ग्राम लेवडा में आयोजित हर घर तिरंगा अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में विधायक श्री दिलीप सिह परिहार एवं अन्‍य जनप्रतिनिधियों ने भी अपनी सहभागिता दी।

ALSO READ -  नगर परिषद में जल प्रभारी कैलाश टांक की 36 वर्ष की सेवा पुर्ण होने पर सोमवार को होगा विदाई समारोह

पालसोडा में उत्साह के साथ हुआ अभियान का शुभारंभ- ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति पालसोडा के तत्वावधान में स्थानीय माताजी मंदिर परिसर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं समिति के सदस्य शामिल हुए। वक्ताओं ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। घर-घर तिरंगा फहराना राष्ट्र के प्रति निष्ठा, एकता एवं अखंडता की भावना को मजबूत करता है तथा स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान का स्मरण कराता है।

वहीं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति जवासा द्वारा स्थानीय बच्चों एवं नागरिकों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में ग्रामीणों ने उत्साह के साथ सहभागिता की। समिति द्वारा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत विद्यालयों में भी तिरंगा आधारित चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित कर विद्यार्थियों को अभियान से जोड़ा गया। 

‘हर घर तिरंगा’ अभियान के माध्यम से जिले में शिक्षा, पंचायत एवं ग्रामीण विकास,मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद तथा अन्य समस्त विभागों के समन्वित प्रयासों से नागरिकों,विद्यार्थियों और ग्रामीणों को राष्ट्रप्रेम की भावना से जोड़ा जा रहा है।तिरंगा यात्राओं एवं विद्यालयीन गतिविधियों के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है।

Shares
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *