तत्त्वम् आयुर्वेद में निःशुल्क स्वर्णप्राशन एवं बाल स्वास्थ्य परामर्श शिविर सम्पन्न

तत्त्वम् आयुर्वेद में निःशुल्क स्वर्णप्राशन एवं बाल स्वास्थ्य परामर्श शिविर सम्पन्न

मंदसौर

Shares

तत्त्वम् आयुर्वेद में निःशुल्क स्वर्णप्राशन एवं बाल स्वास्थ्य परामर्श शिविर सम्पन्न

मंदसौर। तत्त्वम् आयुर्वेद, नई आबादी, मंदसौर में मंगलवार, 11 अगस्त 2026 को निःशुल्क स्वर्णप्राशन एवं बाल स्वास्थ्य परामर्श शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में अभिभावकों ने अपने बच्चों के साथ सहभागिता कर स्वर्णप्राशन एवं बाल स्वास्थ्य परामर्श का लाभ प्राप्त किया।

शिविर में डॉ. आकर्षणी (एम.डी. बालरोग) ने बच्चों को स्वर्णप्राशन कराया तथा उनके स्वास्थ्य का परीक्षण कर अभिभावकों को बच्चों के आहार, दिनचर्या, पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श प्रदान किया।

डॉ. मदन साहू (MD RS&BK) ने बताया कि आयुर्वेद में स्वर्णप्राशन को बच्चों के स्वास्थ्य एवं रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए महत्वपूर्ण संस्कार माना गया है। उन्होंने कहा कि बच्चों के स्वस्थ विकास के लिए उचित पोषण, संतुलित आहार, पर्याप्त नींद, नियमित दिनचर्या एवं स्वच्छता का विशेष महत्व है। शिविर में अभिभावकों को बच्चों के स्वास्थ्य एवं आयुर्वेदिक जीवनशैली संबंधी उपयोगी जानकारी भी दी गई।

शिविर के दौरान बच्चों को निःशुल्क स्वर्णप्राशन एवं बाल स्वास्थ्य परामर्श प्रदान किया गया। कार्यक्रम के सफल संचालन में इंटर्न्स प्रीत, अवधी, प्रशांत एवं अंजलि का विशेष सहयोग रहा। उन्होंने पंजीयन, बच्चों की व्यवस्था एवं शिविर के संचालन में सक्रिय सहभागिता निभाई।

तत्त्वम् आयुर्वेद द्वारा आयोजित इस जनहितकारी शिविर की अभिभावकों एवं नागरिकों ने सराहना की।

Shares
ALSO READ -  मंदसौर के खिलाड़ीयों ने किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में बाजी मारी
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *