अफजलपुर में भी प्रत्येक शनिवार को आयोजित किया जा रहा आपका जन प्रतिनिधि आपके द्वार अभियान
मंदसौर। मप्र सरकार के द्वारा 7 अगस्त से प्रत्येक शुक्रवार को मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत जनता के बीच पहुंच कर जनता की समस्या को सुनाकर उसके निराकरण करने का अभियान शुरू किया गया है जिसमें योजना का लाभ पात्र व्यक्ति को दिलाया जाएगा। लेकिन मंदसौर जिले की एकमात्र पंचायत अफजलपुर की है जहां पर वार्ड पार्षद प्रतिनिधि रघुनाथ सिंह चंदेल के द्वारा यह योजना आपका जनप्रतिनिधि आपके द्वार नाम से विगत 11 जुलाई से निरंतर प्रति शनिवार को पंचायत भवन में आयोजित कि जा रही है।
पार्षद प्रतिनिधि रघुनाथ सिंह चंदेल ने बताया कि ग्राम पंचायत अफजलपुर के विकास और लोक-कल्याण के लिए जनहित में बहुत ही शानदार और ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं इसके अंतर्गत ेमेरे द्वारा आपका जन प्रतिनिधि, आपके द्वार अभियान प्रत्येक शनिवार को प्रात: 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक ग्राम पंचायत भवन, अफजलपुर में आयोजित किया जा रहा है। श्री चंदेल ने बताया कि मुझे लगता है कि एक वार्ड के पार्षद से लगाकर सांसद तक जो जनप्रतिनिधि है, वह जनता के बीच जाकर जन समस्या को सुनेंगे समझेंगे वह निराकरण करेंगे निश्चित रूप से मध्य प्रदेश की जनता के चेहरे पर खुशी आएगी।
श्री चंदेल ने बताया कि प्रत्येक शनिवार को प्रात: 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक ग्राम पंचायत भवन, अफजलपुर में इस कार्यक्रम के माध्यम से गांव की किसी भी समस्या, शिकायत या सुझाव को ग्रामीण लिखित अथवा मौखिक रूप से सीधे अपने जन प्रतिनिधि के समक्ष रखते हैं, जिसका त्वरित समाधान किया जाता है। छात्र-छात्राओं के लिए नि:शुल्क जाति प्रमाण पत्र सेवा उपलब्ध करवाई जाती है ग्राम अफजलपुर के ऐसे विद्यार्थी जिनके माता-पिता दोनों नहीं है, या माता या पिता में से कोई एक नहीं हैं, उनके जाति प्रमाण पत्र पूर्णत: नि:शुल्क बनवाए जाते है।
ग्रामीणों ने बताया कि वकील साहब श्री रघुनाथ सिंह जी को कोटि-कोटि धन्यवाद जिन्होने समाज के अंतिम छोर पर खड़े यक्ति और जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा व भविष्य को संवारने वाली इस योजना के लिए हम सभी ग्रामवासी मप्र शासन, ग्राम पंचायत अफजलपुर और रघुनाथ सिंह चंदेल का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं और इस अनुकरणीय पहल की सराहना करते हैं।

