मंदसौर की श्रीमती ममता अरोरा लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित

मंदसौर की श्रीमती ममता अरोरा लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित

मंदसौर

Shares

मंदसौर की श्रीमती ममता अरोरा लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित

मंदसौर।  शहर की प्रतिष्ठित महिला उद्यमी, ब्यूटीशियन और राशिका ब्यूटी पार्लर की संचालिका श्रीमती ममता अरोरा को उनकी उल्लेखनीय सेवाओं और उपलब्धियां के लिए उज्जैन में प्रतिष्ठित लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया ।
इस गरिमामई आयोजन में मुख्य सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में लोकप्रिय टीवी सीरियल ‘दीया और बाती हम’ की प्रसिद्ध अभिनेत्री और मुख्य अदाकारा संध्या राठी (दीपिका सिंह) विशेष रूप से उपस्थित रही। कार्यक्रम के दौरान अभिनेत्री दीपिका सिंह ने अपने कर कमरों से श्रीमती ममता अरोरा को इस गौरवशाली सम्मान से सम्मानित किया।
इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए श्रीमती ममता अरोरा ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं है बल्कि यह पूरे मंदसौर शहर की नारी शक्ति के लिए गौरव का विषय है। श्रीमती ममता अरोरा मंदसौर के पत्रकार अभिषेक अरोरा की धर्मपत्नी है।  

Shares
ALSO READ -  जनगणना कार्य में लगे कर्मचारियों को दी जा रही है ट्रेनिंग
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *