युवा प्रेस क्लब के प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में सम्मिलित हुई भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती गोस्वामी

युवा प्रेस क्लब के प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में सम्मिलित हुई भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती गोस्वामी

मंदसौर

Shares

युवा प्रेस क्लब के प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में सम्मिलित हुई भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती गोस्वामी

मंदसौर। 30 जुलाई गुरूवार को युवा प्रेस क्लब के प्रेस से मिलिये कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष एवं जिला पंचायत मंदसौर की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका गोस्वामी सम्मिलित हुुई। कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य अतिथि श्रीमती प्रियंका गोस्वामी ने जिला युवा प्रेस क्लब के पदाधिकारियों और वरिष्ठ पत्रकारों के साथ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलन  किया। इसके बाद जिला युवा प्रेस क्लब के पदाधिकारीगण अध्यक्ष चरण राजपाल, उपाध्यक्ष अशोक परमार, सचिव चित्रेश सोनी, कोषाध्यक्ष ललित भाटी एवं अन्य सदस्यों ने  श्रीमती गोस्वामी का स्वागत किया।
स्वागत भाषण देते हुए अध्यक्ष चरण राजपाल ने कहा कि श्रीमती प्रियंका गोस्वामी आज प्रेस से मिलिये कार्यक्रम का नवाचार करते हुए  मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए है, जो कई वर्षो से भाजपा में के सक्रियता के रूप में सेवाएं दे रही है। जिला पंचायत में भी अध्यक्षीय कार्यकाल शानदार रहा अब भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष के पद का निर्वहन कर रही है।  आपने कहा कि संगठन ने अपने सभी सदस्यों के लिए बीमा भी करवाया है जिसकी पॉलिसी का वितरण भी कार्यक्रम में किया गया।
कार्यक्रम में अपनी बात रखते हुए  श्रीमती प्रियंका गोस्वामी  ने कहा कि मैं लम्बे समय से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में काम रही हू। इस दौरान कई अच्छे बुरे अनुभव प्राप्त हुए है। समाज और मीडिया हमें कई तरह की चीजें सीखाता है जिसका लाभ हमें हमारे दैनिक जीवन में मिलता है। आपने कहा कि  पूर्व में पार्टी ने मुझे जिला पंचायत अध्यक्ष जैसा बड़े दायित्व पर भी काम करने का मौका दिया था। अब पुन: महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष का पद देकर मुझे गौरवान्वित किया है मैं भारतीय जनता पार्टी की आभारी हूं जिन्होने मुझे इस लायक समझा। आपने कहा देश प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र जी मोदी एवं प्रदेश मुख्यमंत्री श्री डॉ मोहन यादव जी के नेतृत्व में लगातार विकास की ओर अग्रसर हो रहा है।  इस दौरान श्रीमती गोस्वामी ने पत्रकारों के सवालों के जवाब भी दिये।
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकारगणो अशोक झलोया, महावीर अग्रवाल, घनश्याम बटवाल, बलवंत फाफरिया,ब्रजेश जोशी, पुष्पराज सिंह  राणा, आशुतोष नवाल, नेमीचंद राठौर, संजय पोरवाल,ओम सोनी, प्रितिपाल सिंह राणा का सम्मान मुख्य अतिथि प्रियंका गोस्वामी और युवा प्रेस क्लब के सदस्यों ने किया।
कार्यक्रम के दूसरे चरण में वरिष्ठ पत्रकार स्व आकाश चौहान की स्मृति में पौधारोपण का आयोजन किया गया जिसमें कई प्रजातियोें के पौधे लगायें गये। युवा प्रेस क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने लगायें एवं उन्हें बड़ा करने का संकल्प भी लिया। 

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *