गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा अंतर्गत करियर मार्गदर्शन एवं प्रेरक व्याख्यान आयोजित

गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा अंतर्गत करियर मार्गदर्शन एवं प्रेरक व्याख्यान आयोजित

नीमच

Shares

गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा अंतर्गत करियर मार्गदर्शन एवं प्रेरक व्याख्यान आयोजित

स्पष्ट लक्ष्य,अनुशासन और सतत अध्ययन से ही बनता है सफल व्यक्तित्व : सीईओ जेडपी श्री वैष्णव

नीमच, 25 जुलाई 2026। राज्य शिक्षा केंद्र, भोपाल के निर्देशानुसार जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण
संस्थान (डाइट), नीमच में आयोजित गुरु पूर्णिमा पखवाड़े के अंतर्गत शुक्रवार को करियर मार्गदर्शन एवं प्रेरक व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अमन वैष्णव ने प्रशिक्षुओं का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें राष्ट्र निर्माण में शिक्षक की भूमिका का बोध कराया तथा जीवन में अनुशासन, सतत अध्ययन, समय प्रबंधन और सकारात्मक सोच को सफलता का मूल मंत्र बताया। उन्होंने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। स्पष्ट लक्ष्य, निरंतर परिश्रम, सीखने की ललक, तकनीकी दक्षता तथा श्रेष्ठ मार्गदर्शन ही व्यक्ति को जीवन में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाते हैं। उन्होंने प्रशिक्षुओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, व्यक्तित्व विकास, संवाद कौशल, प्रशासनिक सेवाओं एवं विभिन्न रोजगार एवं करियर के अवसरों की जानकारी देते हुए स्वयं को समय के अनुरूप निरंतर विकसित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक का दायित्व केवल शिक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि वह समाज और राष्ट्र निर्माण का प्रमुख आधार है। प्रत्येक शिक्षक को अपने कार्यकाल के दौरान यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उसके योगदान से समाज और राष्ट्र को सकारात्मक दिशा मिले। व्याख्यान के दौरान प्रशिक्षुओं ने उत्साहपूर्वक विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछे, जिनका मुख्य अतिथि ने सरल, व्यवहारिक एवं प्रेरक उदाहरणों के माध्यम से समाधान प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती गायत्री सापेड़िया ने तथा आभार प्रदर्शन सुश्री वर्षा भारती ने किया। कार्यक्रम में डाइट परिवार के संकाय सदस्य, कर्मचारी एवं लगभग 105 प्रशिक्षु उपस्थित रहे। डाइट नीमच में 15 से 29 जुलाई 2026 तक आयोजित गुरु पूर्णिमा पखवाड़े के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता, योग एवं ध्यान, स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान सहित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। आगामी 27 जुलाई को भाषण प्रतियोगिता तथा 29 जुलाई को समापन समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं का सम्मान किया जाएगा। इस पखवाड़े का उद्देश्य भारतीय गुरु-शिष्य परंपरा, नैतिक मूल्यों, व्यक्तित्व विकास एवं राष्ट्र
निर्माण की भावना को सुदृढ़ करना है।

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *