नपाध्यक्ष श्रीमती गुर्जर ने हाई मास्क का किया लोकार्पण
मंदसौर – नगर पालिका परिषद मंदसौर के द्वारा नगर में सार्वजनिक स्थानों पर जहां रोशनी की पर्याप्तग आवश्यकता है वहां मुख्य मार्ग व चौराहों पर क्षेत्रीय पार्षदों की मांग पर हाई मास्क लगाए जा रहे हैं नपाध्यक्ष श्रीमती रमादेवी बंशीलाल गुर्जर लगातार प्रयारत है कि नगर के सभी प्रमुख चौराहों व सार्वजनिक स्थान दुधीया रोशनी से जगमग हो जाए इसी तारतम्यय में कल नपा अध्यक्ष श्रीमती रमादेवी बंशीलाल गुर्जर ने वार्ड क्रमांक 39 के मेघदूत नगर स्थित महाकाल गार्डन एवं बीकानेर स्वीट्स कॉर्नर बीपीएल चौराहे पर हाई मास्क का लोकार्पण किया इस अवसर पर वार्ड पार्षद श्रीमती भारतीय धीरज पाटीदार, पार्षद ईश्वर सिंह चौहान, समाजसेवी अनिल दसोरा बनवारी पाटीदार श्रीमती आशा धारू , श्रीमती निशा चौहान, गोविंद भावसार, केशव नारायण सक्सेना सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित थे

नपाध्यक्ष श्रीमती गुर्जर ने हाई मास्क का किया लोकार्पण
WhatsApp Group
Join Now
