सकल जैन समाज ने किया सकल मूर्तिपूजक संघ एवं बड़े साथ ओसवाल समाज के नवीन पदाधिकारियों का स्वागत
मंदसौर। सकल मूर्तिपूजक संघ के आगामी कार्यकाल हेतु अध्यक्ष संजय जैन श्वेता, उपाध्यक्ष द्वय नरेश जैन एवं सुनील जैन और बड़े साथ ओसवाल समाज के आगामी अध्यक्ष गुणवान सिंह कोठारी को मनोनित किया गया है।
आप सभी के मनोनयन सकल जैन समाज द्वारा 4 जुलाई 2026 शनिवार को प्रात: 11.30 बजे सकल जैन समाज के संयोजक सुरेन्द्र लोढ़ा के मार्गदर्शन में सकल जैन समाज के अध्यक्ष लोकेन्द्र जैन गोटावाला के नेतृत्व में सभी नवीन पदाधिकारियों का स्वागत किया।
इस अवसर पर सकल जैन समाज के सभी पदाधिकारियों द्वारा नवीन पदाधिकारी अध्यक्ष संजय जैन श्वेता, उपाध्यक्ष द्वय नरेश जैन एवं सुनील जैन और बड़े साथ ओसवाल समाज के आगामी अध्यक्ष गुणवान सिंह कोठारी का मोतीयों की माला और जैन दुपट्टा ओढाकर स्वागत कर सम्मान किया एवं आगामी कार्यकाल की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर स्वागत उद्बोधन देते हुए सकल जैन समाज के अध्यक्ष लोकेन्द्र जैन गोटावाला ने कहा कि मूर्तिपूजक संघ एवं बड़े साथ ओसवाल समाज दोेनों ही सकल जैन समाज के अभिन्न अंग है जिनका सहयोग हमे लगातार मिलता है। नवीन पदाधिकारयों को बधाई एवं शुभकामनाएं और भगवान से यही प्रार्थना है कि आपका कार्यकाल स्वर्णीम हो औप ऐसे ही लगातार जिन शासन की सेवा करते रहे।
योग गुरू सुरेन्द्र जैन ने कहा कि समाज में एकता का भाव होना चाहिए एक दूसरे के सुख दुख के साथी हो ऐसे भावनाओं के साथ संस्थाओं का संचालन किया जाना चाहिए।
सकल जैन समाज के सह संयोजक संजय मुरिडया ने कहा कि जब हम सामाजिक क्षेत्र में कार्य करते है तो हमें तारीफ भी मिलती है और बुराई भी हमें इन बातों की परवाह न करते हुए अपने कार्य में लगे रहना चाहिए और कोशिश करना चाहिए की समाज के अंतिम छोर में खड़े व्यक्ति तक लाभ पहुंचा सके।
सकल जैन समाज के महामंत्री शेखर कासमा ने कहा कि समाज की सभी संस्थाएं मिलकर समाजहित मेंं कार्य कर रही है अनेक सेवा के प्रकल्प चलायें जा रहे है जो बेहद सुखद है नवीन पदाधिकारी भी इन कार्यो को आगे बढ़ाये ऐसे शुभकामनाए है।
नवीन पदाधिकारियों ने भी संबोधित करते हुए कहा कि हमारा प्रयास रहेगा कि समाज हित में चल रहे सेवा कार्यो का आगे बढ़ावें और इनमें नवाचार भी करें।
इस अवसर पर सकल जैन समाज के अध्यक्ष लोकेन्द्र जैन, योग गुरू सुरेन्द्र जैन, सह संयोजक संजय मुरड़िया, महामंत्री शेखर कासमा, कोषाध्यक्ष अनिल जैन नगरीवाला, दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष अनिल जैन, जैन सोश्यल ग्रुप ग्रेटर के पूर्व अध्यक्ष कमल कच्छारा, सकल जैन समाज युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष कमलेश कटारिया, प्रवक्ता विजयेन्द्र फांफरिया, उमेश जैन भड़का वाला, वीर पुत्र जयम के अक्षय मारू, पूर्व महामंत्री प्रताप कोठारी, संदीप जैन एवं महिला प्रकोष्ठ की पदाधिकारीगण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन कमलेश कटारिया ने किया अंत में आभार विजयेन्द्र फांफरिया ने माना।

