जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेन्द्र सिंह गुर्जर पहुंचे नाहरगढ़, कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की मुलाकात
मंदसौर। जिला कांग्रेस कमेटी मंदसौर के अध्यक्ष श्री महेन्द्र सिंह गुर्जर शनिवार सुबह नाहरगढ़ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने नगर कांग्रेस अध्यक्ष श्री सुनील माली सहित कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर हाल ही में नाहरगढ़ थाने में हुई घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।श्री गुर्जर ने कहा कि अन्याय किसी भी व्यक्ति के साथ हो—चाहे वह कांग्रेस का कार्यकर्ता हो या कोई सामान्य नागरिक—कांग्रेस उसके विरुद्ध पूरी मजबूती के साथ आवाज़ उठाएगी। उन्होंने कहा कि संविधान की भावना के अनुरूप प्रत्येक नागरिक को सम्मान और न्याय मिलना चाहिए तथा अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध संघर्ष करना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है।श्री गुर्जर ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे समाज में होने वाले हर अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध एकजुट होकर लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज़ बुलंद करें। कांग्रेस सदैव जनहित, न्याय और संविधान के मूल्यों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रही है और आगे भी इसी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी।इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश धनगर फौजी, जिला पदाधिकारी बालेश्वर पाटीदार समरथ गुर्जर ओम प्रकाश राठौर,हरिओम मण्डलोई, तुलसीराम राठौर, पंकज बसेर, पंकज कटारिया, पंकज जाट, प्रकाश जाट, अयूब बक्श, ओम राठौर, नाहरु शाह, नाथूलाल चौधरी सहित स्थानीय कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
(प्रवीण मांगरीया)
जिला प्रवक्ता
जिला कांग्रेस कमेटी मंदसौर

