जावद विधानसभा में कांग्रेस की अंदरूनी कलह! पदों की दौड़, जनाधार पर उठे सवाल

Uncategorized

Shares

जावद। जावद विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस संगठन के भीतर नेताओं की कार्यशैली को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय राजनीतिक चर्चाओं में आरोप लगाए जा रहे हैं कि कुछ पदाधिकारी अपने ही वार्ड से पार्षद तक नहीं जिता सके, जबकि कुछ नेता निर्दलीय उम्मीदवारों से चुनाव हारने के बाद भी बड़े नेता होने का दावा कर रहे हैं।
चर्चा यह भी है कि नगर पंचायत चुनाव में टिकट मांगने वाले कुछ नेता अपनी ही सीट पर तीसरे स्थान पर रहे, लेकिन अब संगठन में बड़े पदों की दावेदारी कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि ऐसे नेताओं की न तो मतदाताओं में मजबूत पकड़ है और न ही संगठन में सक्रिय भूमिका दिखाई देती है। इसके बावजूद वे केवल पद पाने की राजनीति में लगे हुए हैं।
क्षेत्र में यह सवाल भी उठ रहा है कि जनहित के मुद्दों पर आवाज उठाने के बजाय कुछ नेता केवल पद और राजनीतिक महत्वाकांक्षा पर अधिक ध्यान दे रहे हैं। इससे जमीनी कार्यकर्ताओं में असंतोष की चर्चा है। हालांकि, इन आरोपों पर संबंधित नेताओं की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। सिंगोली से ख्वाजा हुसैनमेवाती

Shares
ALSO READ -  वाड़ी विसर्जन पर मां देवडूगंरी माता ने व्यापार व्यावसाय, खेती किसानी को लेकर आगंतूक क्षेत्र वाससियों दिया आर्शिवाद
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *