स्वच्छता व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न लगा रहे है, फल मंडी व्यापारी
मंदसौर। नेहरू बस स्टैंड परिसर में सफाई होने के बाद भी यहां लग रही अवैध थोक फल मंडी के कारण स्वच्छता व्यवस्था प्रभावित हो रही है। फल व्यापारियों द्वारा व्यापार के दौरान निकलने वाले कचरे को निर्धारित स्थान पर डालने के बजाय सड़क पर फेंका जा रहा है, जिससे आसपास गंदगी फैल रही है। सामाजिक कार्यकर्ता दिलीप सेठिया ने कहा कि इस प्रकार की लापरवाही नगर की स्वच्छता व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न लगा रही है तथा आम नागरिकों और यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए आवश्यक है कि सभी व्यापारी कचरे का उचित निस्तारण करें तथा नगर पालिका द्वारा निर्धारित नियमों का पालन करें। नगर पालिका प्रशासन को भी इस ओर ध्यान देते हुए नियमित निगरानी एवं आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि नेहरू बस स्टैंड क्षेत्र में स्वच्छता बनी रहे और नगर की छवि खराब न हो।

स्वच्छता व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न लगा रहे है, फल मंडी व्यापारी
WhatsApp Group
Join Now
