सिंगोली में सर्वसमाज ने हर्षोल्लास से मनाई महाराणा प्रताप जयंती, 251 दीपों से जगमगाया प्रतिमा स्थल

सिंगोली में सर्वसमाज ने हर्षोल्लास से मनाई महाराणा प्रताप जयंती, 251 दीपों से जगमगाया प्रतिमा स्थल

नीमच क्षेत्रीय खबरें

Shares

सिंगोली में सर्वसमाज ने हर्षोल्लास से मनाई महाराणा प्रताप जयंती, 251 दीपों से जगमगाया प्रतिमा स्थल

महंत रामप्रिय दास जी ने किया पंचामृत अभिषेक, वीर शिरोमणि व चेतक को किया जल स्नान, दिया साम्प्रदायिक सद्भावना का संदेश

सिंगोली:- हिंदू सनातन तिथि अनुसार सर्वसमाज एवं सामाजिक संगठनों ने मिलकर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई। इस अवसर पर नगर में साम्प्रदायिक सद्भावना का संदेश देते हुए सभी समाजजन एक मंच पर एकत्र हुए।

विधि-विधान से हुआ पूजन

कार्यक्रम की शुरुआत में सर्वप्रथम महाराणा प्रताप स्थल पर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप एवं स्वामी भक्त चेतक की प्रतिमा का जल स्नान कराया गया। तत्पश्चात थड़ोद के महंत रामप्रिय दास जी महाराज द्वारा प्रतिमा का पंचामृत से अभिषेक किया गया। अभिषेक के बाद महंत जी ने माल्यार्पण कर धूप-दीप प्रज्वलित किया।

इसके बाद बारी-बारी से उपस्थित सर्वसमाज जनों ने पुष्प अर्पित कर महाराणा प्रताप को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान “वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप अमर रहें”, “जय शिवा सरदार की, जय राणा प्रताप की” के गगनभेदी जयकारों से वातावरण गूंज उठा।

251 दीपों से सजा प्रतिमा स्थल

कार्यक्रम के अंत में महाराणा प्रताप प्रेमियों द्वारा 251 दीपक प्रज्वलित कर प्रतिमा स्थल को रोशनी से सजाया गया। दीपों की जगमगाहट से पूरा स्थल अलौकिक लग रहा था।

सद्भावना का दिया संदेश

वक्ताओं ने कहा कि महाराणा प्रताप किसी एक समाज के नहीं, बल्कि समूचे राष्ट्र के प्रेरणापुंज हैं। उनका जीवन त्याग, स्वाभिमान और मातृभूमि प्रेम का प्रतीक है। आज के दिन सर्वसमाज का एक साथ आकर उनके चरित्र का अनुशरण कर मातृभूमि की रक्षा के लिए सदैव एक साथ एकता के साथ तत्पर रहना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।

ALSO READ -  विशेष नशा मुक्ति अभियान के तहत जिला जेल नीमच में नशा मुक्ति शिविर सम्‍पन्‍न

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर राजपूत समाज से भंवर सिंह नगपुरा, भंवर सिंह , लालसिंह बरडावदा, प्रदीप सिंह अरनिया, वीरेंद्र सिंह ताल, महेंद्र सिंह पिपरवा, युवराज सिंह अथवा, भंवर सिंह, बलवीर सिंह मेघपुरा गौड़, रतन सिंह, प्रताप सिंह, महेंद्र सिंह, अंतर सिंह, शिवराज सिंह सिंगोली, पुष्पराज सिंह अम्बा, छगन सिंह पिपलदा सहित नगर परिषद अध्यक्ष सुरेश जैन, उपाध्यक्ष मोतीलाल धाकड़, पूर्व सांसद प्रतिनिधि राजकुमार मेहता, राधेश्याम तिवारी, पार्षद राजेश भण्डारी, सुनील सोनी, जीवन बलाई, हरीश शर्मा, दिनेश जोशी,पंकज तिवारी, राजकुमार छीपा, चुन्नीलाल प्रजापत, सुरज मल जैन, सोनू धाकड़, नाना लाल धाकड़, कन्हैयालाल जंगम, लीलाधर छीपा, कैलाश माली, संदीप गांधी, अर्जुन धोबी, पंकज सेन, प्रकाश रेगर, मनोज लबाना, ईश्वर, दिनेश, सुनील, रमेश, राहुल गाड़ी लौहार, प्रहलाद, विधान, विवेक, पप्पू , कुशाल टांक,सुमित,रोहित, देवराज गंधर्व समेत बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक व करणी सेना, परशुराम सेना, महाराणा प्रताप सेना, सर्वसमाज सभी सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि सहित आसपास के ठिकानों से कई राजपूत समाज एवं सर्वसमाज जन उपस्थित रहे।

महेंद्र सिंह राठौड

Shares
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *