शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने स्मार्ट मीटर के कारण बढ़े हुए बिजली बिलों की जाँच एवं उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करने हेतु सौंपा ज्ञापन

शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने स्मार्ट मीटर के कारण बढ़े हुए बिजली बिलों की जाँच एवं उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करने हेतु सौंपा ज्ञापन

मंदसौर

Shares

शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने स्मार्ट मीटर के कारण बढ़े हुए बिजली बिलों की जाँच एवं उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करने हेतु सौंपा ज्ञापन

मंदसौर। शहर कांग्रेस कमेटी, मंदसौर ने  बिजली के स्मार्ट मीटर के कारण बढ़े हुए बिजली बिलों की जाँच एवं उपभोक्ताओं को राहत प्रदान  करने हेतु एक ज्ञापन म.प्र. पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के कार्यपालन यंत्री को सौंपा।
ज्ञापन में मांग की है कि मंदसौर शहर में स्मार्ट मीटर लगाए गये है उस दिन से आम उपभोक्ताओं को विद्युत विभाग की आर्थिक मार झेलनी पड़ रही है जिससे इन लोगों पर आर्थिक भार बढ़ने से भारी जन आक्रोश है। ज्ञापन में बताया गया है कि  वर्तमान में आपके विभाग के द्वारा कंपनी को दिये गये ठेके के कर्मचारियों द्वारा पुराने मीटरों को बदलकर उनके स्थान पर स्मार्ट मीटर को उपभोक्ताओं की सहमति के बिना लगाया जा रहा है
1606/210266 जबकि शासन द्वारा इन मीटरों को अभी अनिवार्य नहीं किया गया है।
इस अवसर पर महेंद्र सिंह गुर्जर,मों. हनीफ शेख,सोमिल नाहटा, मनजीत सिंह टुटेजा, विकास दशोरा,  सुरेंद्र कुमावत, रफत पयामी, तरुण खींची, निर्विकार रातड़िया  आदि ने सम्बोधित करते हुये कहा की तुरंत बढे हुये बिल वापस लिए जाये जबरदस्ती स्मार्ट मीटर ना लगाये जाये एवं जब चेक मीटर और स्मार्ट मीटर की रीडिंग एक सी हैं तो मीटर क्यों बदले जा रहें हैं पेपर बिल वापस जनता को भेजे जाये क्योंकि कई लोग मोबाइल मे अपना बिल नहीं देख पाते है।  शहर ब्लॉक अध्यक्ष इष्टा भाचावत ने ज्ञापन वाचन कर कार्यपालन यंत्री को ज्ञापन दिया गया आभार पंकज जोशी ने माना।
इस अवसर पर नरेन्द्र नाहटा, महेन्द्रसिंह गुर्जर, सोमिल नाहटा, इष्टा भाचावत, अजय लोढा, मनजीतसिंह टूटेजा, विकास दशौरा, मंगल गवली, राजेश खिंची, प्रीतम पंचौली, अजय मारू, महेश गुप्ता, उस्मान मंसुरी, अजय सोनी, वकार खान, योगेन्द्र गौड़, फिरोज हुसैन, हनीफ शाह, वसीम खां, सुनिल बसेर, पंकज जोशी, राखी सत्रावाला, नम्रता सत्रावाला, बलवंतसिंह चौहान, अशोक रैकवार, रमेश ब्रिजवानी, मो हनीफ शेख, रफत पयामी, कमलेश सोनी लाला, विजेश मालेचा, अनिल शर्मा, योगिता बैरागी, संजय बारेट, आसीम खान, वर्षा सांखला, अकरम खान, प्रदीप बड़ौलिया, सुनीता बंडी, शिव कुमार कवीश्वर, गब्बर बेग, विकास जटिया, कन्हैयालाल कुमावत, राजेश फरक्या,  लियागत नीलगर, प्रणय धाकड़,  राजेश चौधरी, गोपाल बंजारा, शुभम कुमावत, आदित्य पाटिल, संजय नाहर, मिथुन कटारिया, सलीम खान, अम्बालाल हिंगोरिया, मोहनपुरी गोस्वामी, विश्वनाथ सोनी, सुरेन्द्र कुमावत, मो अंसार, मजहर खान, सादिग गौरी, आसिफ छीपा, सुनिता माली, खलील खान, दिलीप देवड़ा, जितेन्द्र सोपरा, मनोहर नाहटा, निर्विकार रातड़िया, सुनिल गुप्ता, सकलैन करार, मुकेश सेठिया, आबिद बेव, रूपल संचेती, मो आसिफ, साबिर कप्तान, मुमताज बी, सुखलाल मीणा, नदीम शाह, आदिल नीलगर, रईस पटवारी, हेमराज खाबिया, माजीद चौधरी सहित बडी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे। 

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *