जेपीसी अध्यक्ष बनने के बाद सांसद सुधीर गुप्ता ने दिल्ली में वरिष्ठ नेताओं से की शिष्टाचार मुलाकात
मंदसौर संसदीय क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण तब आया जब सांसद सुधीर गुप्ता को केंद्र सरकार द्वारा संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद सांसद गुप्ता ने बुधवार को नई दिल्ली में शीर्ष नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार मुलाकात कर उनका आभार व्यक्त किया।
सांसद सुधीर गुप्ता ने सबसे पहले लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात कर उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया। इसके बाद उन्होंने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण तथा वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी से भी भेंट की। इसी के साथ उन्होंने संसदीय क्षेत्र विकास कार्यों की जानकारी दी और नए विकास कार्यों पर चर्चा भी की। मुलाकात के दौरान सांसद गुप्ता ने केंद्रीय नेतृत्व द्वारा उन पर जताए गए विश्वास के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा, समर्पण और पारदर्शिता के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है और वे इस विकास यात्रा को और गति देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।सांसद गुप्ता की जेपीसी अध्यक्ष पद पर नियुक्ति को राजनीतिक दृष्टि से भी बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं में इस नियुक्ति को लेकर उत्साह का माहौल है।सांसद सुधीर गुप्ता ने कहा कि केंद्र नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, वह उसे पूरी ईमानदारी और गंभीरता से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना ही उनकी प्राथमिकता रहेगी।

जेपीसी अध्यक्ष बनने के बाद सांसद सुधीर गुप्ता ने दिल्ली में वरिष्ठ नेताओं से की शिष्टाचार मुलाकात
WhatsApp Group
Join Now
