प्रतापगढ़ में न्याय के मंदिर पर सवाल!
प्रतापगढ़ जिले के हथुनिया थाना क्षेत्र से एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए जिला कलेक्टर को शिकायत पत्र सौंपा है।
पीड़िता का आरोप है कि न्याय मांगने पर पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय समझौते का दबाव बनाया। महिला ने बताया कि 21 मई को एसपी कार्यालय में परिवाद देने के बाद 26 मई को पुलिस उसके घर पहुंची और थाने बुलाया गया।
महिला का आरोप है कि थाने में उसका मोबाइल छीन लिया गया, गाली-गलौज की गई और आरोपी पक्ष का समर्थन किया गया। इतना ही नहीं, साथ पहुंचे पत्रकारों और महिला रिपोर्टरों को भी थाने से बाहर निकाल दिया गया।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि बिना निष्पक्ष जांच के मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है और पुलिस पर भ्रष्टाचार के भी गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
अब बड़ा सवाल —
अगर न्याय के दरवाजे पर ही महिला सुरक्षित नहीं, तो आखिर इंसाफ कहां मिलेगा?
फिलहाल मामले में पुलिस प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
ब्यूरो चीफ अनिल जटिया

