मनासा में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर संपन्न
47 हितग्राहियों ने लिया स्वास्थ्य लाभ
नीमच – शासकीय आयुर्वेद औषधालय मनासा द्वारा मंगलवार को पुराने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनासा में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में डॉ.मदनलाल पाटीदार ने आमवात, संधिवात, उदर रोग, विबंध, श्वास, कास, प्रतिश्याय, रक्त अल्पता, उच्च रक्तचाप, स्त्रीरोग, मधुमेह आदि बीमारियों की जांच कर निःशुल्क औषधियां वितरित की। शिविर में कुल 47 हितग्राहियों ने स्वास्थ्य लाभ लिया। शिविर में श्रीमती सुशीला खिंचावत, अयोध्या प्रसाद अहिरवार शहरी सुपरवाइजर, श्रीमती नीरूबाला कोरडे एवं श्रीमती मीना पाटीदार ने सहयोग किया।
WhatsApp Group
Join Now

