भीषण गर्मी में मानवता की मिसाल : नगर परिषद ने बेसहारा गोवंश व बेजुबान जीवों के लिए की पानी की विशेष व्यवस्था

भीषण गर्मी में मानवता की मिसाल : नगर परिषद ने बेसहारा गोवंश व बेजुबान जीवों के लिए की पानी की विशेष व्यवस्था

नीमच क्षेत्रीय खबरें

Shares

भीषण गर्मी में मानवता की मिसाल : नगर परिषद ने बेसहारा गोवंश व बेजुबान जीवों के लिए की पानी की विशेष व्यवस्था

सरवानिया महाराज। भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच जहां इंसान अपने लिए पानी की व्यवस्था कर लेता है, वहीं बेजुबान पशु-पक्षी और बेसहारा गोवंश प्यास से परेशान हो जाते हैं। ऐसे कठिन समय में नगर परिषद सरवानिया महाराज द्वारा मानवता और जीव सेवा का सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत किया गया है।
गौ रक्षा दल के आग्रह पर नगर परिषद अध्यक्ष रूपेंद्र जैन ने नगर परिषद क्षेत्र में बेसहारा गौवंश, नंदी, पशु-पक्षियों एवं अन्य बेजुबान जीवों के लिए पानी की विशेष व्यवस्था करवाते हुए नगर के प्रमुख चौराहों एवं उन स्थानों पर पानी की टंकियां रखवाईं, जहां बड़ी संख्या में गौवंश एकत्रित रहते हैं।
नगर परिषद द्वारा किए गए इस पुनीत कार्य की नगरवासियों ने सराहना करते हुए इसे मानवता, धर्म और जीव सेवा का श्रेष्ठ उदाहरण बताया। गर्मी के इस दौर में पानी की व्यवस्था होने से बेसहारा गायों, नंदी एवं अन्य जीवों को बड़ी राहत मिल रही है।
नगरवासियों का कहना है कि जिस प्रकार इंसानों को इस भीषण गर्मी में पानी की आवश्यकता होती है, उसी प्रकार बेजुबान जीवों को भी जीवन के लिए पानी जरूरी है। ऐसे में नगर परिषद का यह प्रयास समाज को सेवा और करुणा का संदेश देता है।
नगर परिषद अध्यक्ष रूपेंद्र जैन ने कहा कि जीव सेवा सबसे बड़ा धर्म है और गर्मी के मौसम में किसी भी बेजुबान जीव को पानी की कमी न हो, इसके लिए नगर परिषद निरंतर प्रयासरत रहेगी।

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *