राष्ट्र के सर्वांगीण विकास में शिक्षकों की भूमिका पर शैक्षिक सम्मेलन हुआ

राष्ट्र के सर्वांगीण विकास में शिक्षकों की भूमिका पर शैक्षिक सम्मेलन हुआ

मंदसौर

Shares

राष्ट्र के सर्वांगीण विकास में शिक्षकों की भूमिका पर शैक्षिक सम्मेलन हुआ

मंदसौर। प्रदेश के सिहोर जिले में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित प्रांतीय शैक्षिक सम्मेलन के दौरान एक महत्वपूर्ण भेंट संपन्न हुई। इस अवसर पर अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री महेन्द्र कपूर  का सानिध्य प्राप्त हुआ।
शिक्षक हितों और शैक्षिक सुधारों के प्रति समर्पित इस मुलाकात में वैचारिक गंगोत्री का प्रवाह स्पष्ट रूप से देखने को मिला। सम्मेलन के दौरान शिक्षा के स्तर को ऊँचा उठाने और शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण हेतु गहन चर्चा की गई। राष्ट्र के सर्वांगीण विकास में शिक्षकों की भूमिका और उनके संगठन की शक्ति ही समाज में सकारात्मक परिवर्तन पर भी चर्चा की गई। उक्त सम्मेलन में  मंदसौर जिले से कांतिलाल राठौर, जिला कोषाध्यक्ष, मध्यप्रदेश शिक्षक संघ,जिला शाखा मंदसौर सहित अन्य शिक्षकगण भी सम्मिलित हुए। 

Shares
ALSO READ -  गौ सम्मान आव्हान अभियान के तहत संतों के सानिध्य में अखिलेश्वरानंद सरस्वती गौशाला दलौदा ने तहसीलदार धुंधड़का को सौंपा ज्ञापन
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *