कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने स्व-गणना पोर्टल पर स्वयं भरा अपना जनगणना फॉर्म

कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने स्व-गणना पोर्टल पर स्वयं भरा अपना जनगणना फॉर्म

नीमच

Shares

कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने स्व-गणना पोर्टल पर स्वयं भरा अपना जनगणना फॉर्म

नागरिकों से डिजिटल माध्यम से जनगणना में भागीदारी की अपील की

नीमच – कलेक्टर नीमच एवं जिला जनगणना अधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा ने नागरिकों को डिजिटल माध्यम से जनगणना प्रक्रिया में भागीदारी हेतु प्रेरित करते हुए गुरुवार को स्वयं जनगणना पोर्टल के माध्यम से अपना फॉर्म भरकर सराहनीय पहल की है।

      कलेक्टर श्री चंद्रा ने जिलेवासियों को संदेश दिया कि प्रत्येक नागरिक अपने घर बैठे आसानी से “स्व-गणना” सुविधा का लाभ उठा सकते है। उन्होंने कहा कि स्व-गणना पोर्टल https://se.census.gov.in पर जाकर कुछ ही मिनटों में परिवार की संपूर्ण जानकारी दर्ज की जा सकती है, जिससे गणना प्रक्रिया तीव्र, सटीक एवं सुगम होगी।

      कलेक्टर ने बताया कि स्व-गणना करने वाले परिवारों के यहां जनगणना प्रगणक केवल डेटा सत्यापन हेतु आएंगे। उन्होंने सभी शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों एवं आम नागरिकों से आह्वान किया कि वे स्वयं भी स्व-गणना करें तथा अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

Shares
ALSO READ -  तुंबा में नेत्र शिविर संपन्न 100 से अधिक नेत्र रोगियों का परीक्षण किया गया
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *