नगरी: नगराज भेरुजी मेले में उमड़ा सेवा का सैलाब, युवाओं ने किया उत्साह से रक्तदान,
पक्षियों के लिए निशुल्क जल पत्र वितरण किए,
नगरी (मंदसौर): क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल नगरी में आयोजित श्री नगराज भेरुजी मेले के दौरान न केवल श्रद्धा और भक्ति का संगम देखने को मिला, बल्कि मानवता की सेवा की भी एक अनूठी मिसाल पेश की गई। मेले के विशेष अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर में क्षेत्र के युवाओं और श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और रिकॉर्ड संख्या में रक्तदान किया।
रक्तवीरों का हुआ भव्य सम्मान
आयोजन समिति द्वारा रक्तदान करने वाले सभी ‘रक्तवीरों’ का हृदय से आभार व्यक्त किया गया है। शिविर के दौरान रक्तदाताओं में भारी उत्साह देखा गया। कई युवाओं ने पहली बार रक्तदान कर इस पुनीत कार्य में अपना योगदान दिया।
सांसद प्रतिनिधि घनश्याम बगड़ ने कहा,
मेले जैसे धार्मिक आयोजनों में इस प्रकार के सेवा कार्यों से समाज में एक सकारात्मक संदेश जाता है। “रक्तदान महादान” के संकल्प को चरितार्थ करते हुए इन रक्तवीरों ने किसी अनजान व्यक्ति के जीवन की रक्षा के लिए अपना बहुमूल्य रक्त भेंट किया है।
संयोजक अंकित बैरागी ने बताया कि
कार्यक्रम के अंत में आयोजन समिति, नगर परिषद शिव परिवार पंछी बचाओ अभियान और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने सभी रक्तदाताओं, चिकित्सा टीम और सहयोगियों का आभार जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
संस्थापक राकेश भाटी ने बताया कि-निशुल्क जल पत्र वितरण अभियान निरंतर जारी है, भीषण गर्मी चल रही है अपनी छत मुंडेर पर पक्षियों के लिए दाना पानी की व्यवस्था करें,
इस अवसर पर – सांसद एवं नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि घनश्याम बग्गड़, मेला सभापति रामेश्वर धाकड़, तालिदाना गौशाला अध्यक्ष गज्जू बन्ना, भाजपा नेता भोला वीर,पंछी बजाओ अभियान संस्थापक राकेश भाटी, भाजपा पार्षद गोपाल टेलर,जिला ब्लड बैंक टीम रामगोपाल पाटीदार, संयोजक अंकित बैरागी, शिव परिवार अध्यक्ष पिंकेश जैन एवं नगर के गणमान्य नागरिक बंधु उपस्थित रहे,
उक्त जानकारी देवेंद्र राव ने दी

