संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी की जयंती 14 अप्रैल को ब्लॉक स्तर पर मनाई जाएगी - श्री गुर्जर

संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी की जयंती 14 अप्रैल को ब्लॉक स्तर पर मनाई जाएगी – श्री गुर्जर

मंदसौर

Shares

संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी की जयंती 14 अप्रैल को ब्लॉक स्तर पर मनाई जाएगी – श्री गुर्जर

मंदसौर। जिला कांग्रेस कमेटी मंदसौर के अध्यक्ष महेन्द्र सिंह गुर्जर ने भारत के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती 14 अप्रैल के अवसर पर जिले भर में ब्लॉक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश जारी किए हैं।
उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का जीवन और उनके विचार समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके द्वारा दिए गए संविधान ने देश को एक मजबूत लोकतांत्रिक आधार प्रदान किया है।
 इस अवसर पर जिले की सभी ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने ब्लॉकों में कार्यक्रम आयोजित कर बाबा साहेब के योगदान को स्मरण करें एवं उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाएं।
श्री गुर्जर ने बताया कि इन कार्यक्रमों के माध्यम से सामाजिक न्याय, समानता और न्याय के मूल्यों को सुदृढ़ करने का प्रयास किया जाएगा।
साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

राजनारायण लाड़
प्रवक्ता – जिला कांग्रेस मंदसौर

Shares
ALSO READ -  एडीफाई  स्कूल मंदसौर में एडीफाई शिशुवन बास्केटबॉल लीग -2 का भव्य आयोजन सम्पन्न
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *