शतरंज से मोबाइल को मात , 50 से ज्यादा बच्चे मोबाइल छोड़, सीख रहे शतरंज की चालें

शतरंज से मोबाइल को मात , 50 से ज्यादा बच्चे मोबाइल छोड़, सीख रहे शतरंज की चालें

नीमच

Shares

शतरंज से मोबाइल को मात , 50 से ज्यादा बच्चे मोबाइल छोड़, सीख रहे शतरंज की चालें

नीमच : टाऊन हाल स्थित शतरंज प्रशिक्षण कक्ष में डिस्ट्रिक चैस एसोसिएशन की पहल , बच्चों को मोबाइल देखने की आदत से छुटकारा दिलाने में कारगर साबित हो रही है। नीमच में 5 से 15 वर्ष के 50 से ज्यादा बच्चे मोबाइल पर गेम खेलने और रील्स देखने की बजाय अब शतरंज खेलकर धैर्य, प्लानिंग, निर्णय क्षमता,एकाग्रता, जिम्मेदारी और रणनीति बनाना सीख रहे हैं। डिस्ट्रिक चैस एसोसिएशन नीमच के सदस्यों अध्यक्ष श्री विजय रतन गर्ग ,उपाध्यक्ष श्री आशीष भंडारी एवम नितिन साहू, सचिव श्री संतोष कोटवानी, सहसचिव श्री अरुण विश्वा एवं भावेश सिंहल, कोषाध्यक्ष गिरराज विश्नोई, कार्यकरारिणी सदस्य श्री जगदीश बागड़ी,त्रिलोक लोधा,मनीष कुमावत, दिनेश श्रीवास्तव द्वारा बच्चों को मोबाइल पर गेम खेलते देखा तो उन्होंने नीमच के बच्चों को शतरंज सीखाने की सोचा । डिस्ट्रिक चैस एसोसिएशन की इस सोच को जिलाधीश महोदय श्री हिमांशु जी चंद्रा ने साकार किया और आदरणीय कलेक्टर महोदय द्वारा डिस्ट्रिक्ट चैस एसोसिएशन को शतरंज के प्रशिक्षण हेतु एक कक्ष एवम फर्नीचर उपलब्ध करवाया | इस कार्य मे नीमच नगर पालिका अध्यक्षा श्रीमती स्वाति गौरवजी चोपड़ा का भी सराहनीय सहयोग प्राप्त हो रहा है नगर पालिका द्वारा भी बच्चो की संख्या को देखते हुए फर्नीचर प्रदान करने की सहमति दी | डिस्ट्रिक चेस एसोसिएशन नीमच द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से एक टूर्नामेंट भी आयोजित किया गया | तदउपरांत नीमच में प्रथम बार FIDE ( अंतरराष्ट्रीय शतरंज संघ ) का आयोजन श्री अरुल श्री अशोक जी गंगानगर के सौजन्य से आयोजित कर नीमच का नाम विश्व पटल पर अंकित किया | इसके बाद खेलो mp टूर्नामेंट का आयोजन टाउन हॉल प्रशिक्षण कक्ष में कर 4 बालक , 4 बालिकाओं को नर्मदापुरम में आयोजित राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता हेतु भेजा | जिला शतरंज संघ द्वारा प्रति शनिवार और रविवार को 5 से 6 टाउन हॉल में शतरंज का प्रशिक्षण संघ के अध्यक्ष श्री विजय रतन गर्ग के सानिध्य में दिया जा रहा है | उक्त जानकारी डिस्ट्रिक चैस एसोसिएशन के उपाध्यक्ष श्री नितिन साहू द्वारा दी गयी

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *