खोर एवं जावद में खाद्य सुरक्षा टीम ने की कार्रवाई- चार फर्मो का निरीक्षण कर लिए नमूने

खोर एवं जावद में खाद्य सुरक्षा टीम ने की कार्रवाई- चार फर्मो का निरीक्षण कर लिए नमूने

नीमच

Shares

खोर एवं जावद में खाद्य सुरक्षा टीम ने की कार्रवाई- चार फर्मो का निरीक्षण कर लिए नमूने

नीमच I कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा नीमच की टीम ने  खोर एवं जावद में चार खाद्य प्रतिष्ठानों का आकस्मिक निरीक्षण कर, नमूने लिए और खाद्य सुरक्षा अधिनियम की धारा 32 के तहत सुधार सूचना पत्र जारी किए है। 

      खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री यशवंत कुमार शर्मा ने बताया, कि टीम ने गुरूवार को फर्म मयंक इंटरप्राइजेज विक्रम सीमेंट फैक्ट्री कैंटीन खोर का आकस्मिक निरीक्षण कर, खाद्य पदार्थ धनिया, विभिन्न दालों के 4 के नमूने जांच हेतु लिए है। मौके पर पर्याप्त साफ, सफाई नहीं होने, मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र सहित आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर नोटिस जारी किया गया है। फर्म महालक्ष्मी किराना एवं जनरल स्टोर खोर विक्रम नगर का आकस्मिक निरीक्षण कर खाद्य पदार्थ चवला, हरामूंग, राजमा, काबुली चना के कुल 4 नमूने लिए गए। 

      फर्म मुकेश नमकीन जवाद का आकस्मिक निरीक्षण कर खाद्य पदार्थ नमकीन का  नमूना लिया गया। मौके पर पर्याप्त साफ सफाई नहीं होने, मेडिकल प्रमाण पत्र एवं आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम की धारा 32 के अंतर्गत सुधार सूचना पत्र जारी किया गया है। फर्म महेश किराना स्टोर जावद का आकस्मिक निरीक्षण कर खाद्य पदार्थ चवला, बेसन, हरामुंग, पोहा के 4 नमूने लिए गए है। 

      समस्त खाद्य कार्यकर्ताओं को मौके पर खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम 2006 एवं नियमों का पालन करने निर्देश दिए है। यह कार्यवाही खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री राजू सोलंकी एवं श्री यशवंत कुमार शर्मा ने की है। 

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *