क्रिएटिविटी वर्कशॉप में 120 बच्चों ने लिया हिस्सा
मंदसौर। सकल जैन समाज महिला प्रकोष्ठ मंदसौर के तत्वावधान में 24 मार्च 2026 को एक भव्य क्रिएटिविटी वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इसमें लगभग 120 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डां एस एम जैन सा उपस्थित रहे। साथ ही नव निर्वाचित अध्यक्ष लोकेंद्र जैन एवं वर्तमान अध्यक्ष जयकुमार बड़जात्या एवं महिला प्रकोष्ठ की नवनिर्वाचित महामंत्री विनाली मेहता की उपस्थिति रही।
महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष सारिका बाकलीवाल ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक होती हैं।
वर्कशॉप में बच्चों को विभिन्न प्रकार की क्रिएटिविटी प्रशिक्षिका अंशुल जैन द्वारा सिखाई गई, जिससे बच्चों में नई सीखने की रुचि विकसित हुई।
कार्यक्रम में महामंत्री शशिमारू, रश्मि सिंघई, सुनीता बंडी एवं विनीता सघंवी, रश्मि जैतावत सहित सभी मंत्री और सह मंत्री की उपस्थिति रही। इस कार्यक्रम की जानकारी महिला प्रकोष्ठ की प्रवक्ता अनिता धींग द्वारा दी

