जल स्रोत, वृक्ष तथा मिट्टी पूजन कर जल संरक्षण का संकल्प लिया
कुकड़ेश्वर मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के निर्देशानुसार जल संवर्धन अभियान के अंतर्गत नवांकुर संस्था लाल कुंवर भगवती शिक्षण समिति द्वारा गांव तलाऊ में नवांकुर संस्था प्रमुख भगवती प्रसाद सोनी, बालचंद धनगर अध्यक्ष ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति, सत्यनारायण राठौर सचिव, प्रियंका शर्मा परामर्श दाता की उपस्थिति में मां सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ जल संवर्धन अभियान का शुभारंभ करते हुए नवांकुर संस्था प्रमुख भगवती प्रसाद सोनी मैं जानकारी देते हुए बताया कि 19 मार्च से 27 मार्च तक जल संवर्धन अभियान का प्रथम पखवाड़ा चल रहा है इसी के अंतर्गत आज जल स्रोत वृक्ष और मिट्टी पूजन का आयोजन रखा गया है जल ही जीवन है जल के बिना हमारा जीवन नहीं चल सकता ऐसे में हम सभी का दायित्व है की जल स्रोतों का समय-समय पर साफ सफाई तथा उनसे गाद निकालने का कार्य करते रहना चाहिए वृक्ष में आक्सीजन प्रदान करते हैं ऑक्सीजन के बिना हमारे जीवन नहीं चल सकता वृक्ष हमें छाया प्रदान करने के साथ वृक्षो से वर्षा होती है भारतीय संस्कृति में जल स्रोत और वृक्षों की पूजा समय-समय पर की जाती है जल स्रोत और वृक्षों का संरक्षण हमें करते रहना चाहिए सभी ने मिलकर वृक्ष तथा जल स्रोत मिट्टी पूजन कर कर जल संरक्षण का संकल्प लिया कार्यक्रम में ग्रामीण जन तथा एमएसडब्ल्यू ,बी एस डब्ल्यू के छात्रगण उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन प्रियंका शर्मा द्वारा किया गया तथा आभार बाल चंद धनगर ने माना

