मल्हारगढ़ में शहीद दिवस पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

मल्हारगढ़ में शहीद दिवस पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

मंदसौर

Shares

मल्हारगढ़ में शहीद दिवस पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

मल्हारगढ़। प्रेस क्लब मल्हारगढ़ के तत्वावधान में शहीद दिवस के अवसर पर एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं पत्रकार साथियों ने शहीदों की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि पूरे देश में मल्हारगढ़ प्रेस क्लब एकमात्र ऐसी पत्रकार संस्था है, जिसने शहीदों की प्रतिमा स्थापित कर उनकी स्मृति को सहेजने का सराहनीय कार्य किया है। क्लब द्वारा प्रतिवर्ष शहीद दिवस पर उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित कर देशभक्ति की भावना को सशक्त किया जाता है। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने शहीदों के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके बलिदान को याद किया और सरकार से मांग की कि शहीदों को विधिवत कानूनी दर्जा प्रदान किया जाए, ताकि उनके परिवारों को सम्मान एवं सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने क्रांतिकारी सुखदेव, राजगुरु व भगतसिंह को देश की आजादी दिलाने में महती भूमिका निभाई इनसे प्रेरणा लेकर युवाओं को देश व राष्ट्र के प्रति समर्पित रहना चाहिए ।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष अजहर हयात मेव, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजेश मालेचा, प्रेस क्लब अध्यक्ष अशोक दक, संरक्षक ओमप्रकाश बटवाल, साप्ताहिक चन्द्रमणि के संपादक राधेश्याम बैरागी, प्रेस क्लब सचिव गोपाल मालेचा, कोषाध्यक्ष संदीप विजयवर्गीय, उपाध्यक्ष पंकज शर्मा, महेश मराठा, राजेन्द्र दायमा, नगर परिषद उपाध्यक्ष राधेश्याम प्रजापति, सभापति खुमानसिंह सोलंकी, नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष शिवलाल जोशी, अपैक्स कम्प्यूटर डायरेक्टर यूनुस मोहम्मद रंगरेज, विधायक प्रतिनिधि रमेश विजयवर्गीय, पूर्व सांसद प्रतिनिधि धर्मेंद्र गेहलोत, पार्षद दिलीप तिवारी, पूर्व पार्षद विमल मोदी, एक्सेल आईटीआई डायरेक्टर पंकज माली, जागृति हाई स्कूल डायरेक्टर मुकेश साहू, वरदीचंद टेलर, भाजपा युवा मोर्चा महामंत्री मनीष चौहान, नितिन दीक्षित,सीएमओं राजेश गुप्ता, इकबाल हुसैन मेव, योगेश कच्छावा, जितेंद्र बैरागी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

ALSO READ -  इच्छापूर्ण बालाजी मंदिर में हर्षोल्लास के साथ मना श्री हनुमंत जन्मोत्सव

कार्यक्रम का समापन देशभक्ति के नारों एवं शहीदों को नमन के साथ किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रेस क्लब के संरक्षक ओमप्रकाश बटवाल ने किया व आभार प्रेस क्लब अध्यक्ष अशोक दक ने माना ।

Shares
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *