लड़खड़ाते कदमों के साथ चल रही आवरी माताजी के 20 वें मेले की तैयारियां, सभी कार्यक्रम हुए तय

लड़खड़ाते कदमों के साथ चल रही आवरी माताजी के 20 वें मेले की तैयारियां, सभी कार्यक्रम हुए तय

नीमच क्षेत्रीय खबरें

Shares

लड़खड़ाते कदमों के साथ चल रही आवरी माताजी के 20 वें मेले की तैयारियां, सभी कार्यक्रम हुए तय

चीताखेडा। जगत जननी आरोग्य देवी महामाया आंवरीमाताजी के अलौकिक दरबार में हर वर्ष की तरह इस बार भी चैत्र नवरात्री पावन पर्व के अवसर पर 9 दिवसीय भव्य मेले का आयोजन होने जा रहा है। मेला समिति लड़खड़ाते कदमों के साथ 20 वें मेले की तैयारियां कर रही है। मेले में तय किए गए कार्यक्रमों को प्रशासन की अनुमति प्राप्त हो चुकी है। लेकिन आवरी माताजी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सड़क मुसीबत बन गई है।
उपरोक्त जानकारी मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष मनसुख जैन ने बताया है कि चैत्र नवरात्र पर्व पर आरोग्य देवी महामाया आवरी माताजी मंदिर पर आयोजित नौ दिवसीय मेले में सभी कार्यक्रम तय हो चुके हैं। इस बार 19 मार्च 2026 गुरुवार प्रातः 8 बजे चुनरी यात्रा में अलीराजपुर के कलाकार आदिवासी भगोरिया नृत्य की शानदार प्रस्तुति देते हुए चलेंगे। चीताखेड़ा के बजरंग मंदिर से प्रातः 8 बजे डीजे व ढोल ढमाकों के साथ भव्य पैदल चुनरी यात्रा बड़े ही धूमधाम के साथ प्रारंभ होगी। दिनांक 22 मार्च 2026 शनिवार को रात्रि 8 बजे से स्थानीय सरस्वती व नेहा हाई स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। दिनांक 23 मार्च सोमवार को भजन संध्या एवं आर्केस्ट्रा कार्यक्रम। दिनांक 24 मार्च मंगलवार को रात्रि 8 बजे फेसबुक, व्हाट्स ऐप और इंस्टाग्राम पर कामेडी किंग राजस्थान के सुप्रसिद्ध भजन गायक शौकिन कीर,यश बैरागी, सुमित कीर, कामेडी किंग अभिषेक मेनारिया, एंकर कृष्णा बालेचा टीम द्वारा एक से बढ़कर एक कामेडी की प्रस्तुति देंगे। दिनांक 25 मार्च बुधवार को भजन संध्या कार्यक्रम के आयोजक भोपाल सिंह तोमर केरी, कुशाभाऊ मंडल कोषाध्यक्ष और अध्यक्ष किसान संघ दौलतराम पाटीदार (छोटा) कराड़िया महाराज के द्वारा राजस्थान के चित्तौड़गढ़ के प्रसिद्ध जय जोगणियां म्यूजिकल ग्रुप,लोक नाट्य कला मंडल के भजन गायक मुकेश रावल एण्ड पार्टी के कलाकारों द्वारा भजनों की प्रस्तुति देंगे। दिनांक 26 मार्च गुरुवार दुर्गा महाष्टमी की रात्रि 8 बजे रंगमंच पर जुनियर लखबीर सिंह लक्खा प्रसिद्ध भजन गायक शंकर लक्खा, नरेन्द्र रावल,एंजल नागौरी द्वारा एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति प्रस्तुत की जाएगी। इसी तरह दिन में दिनांक 26 मार्च 2026 गुरुवार को महाअष्टमी पर प्रातः 10 बजे से नीमच के समाजसेवी गोपाल सिंहल के सहयोग से महाअष्टमी हवन एवं महाप्रसाद होगी। इसके पश्चात् महाष्टमी को प्रातः 10 बजे से चीताखेडा वाले में.हीरालाल , लालचंद अग्रवाल सिंहल परिवार नीमच,चीताखेडा वाले और मेला समिति के सहयोग से विशाल भण्डारे का आयोजन किया जाएगा।

ALSO READ -  लोकेश पटवा बने भाजपा नगर अध्यक्ष

17 मार्च को प्रातः 8 बजे से होंगे दुकानों के लिए भूखण्ड आवंटन

आंवरीमाताजी के मेले में लगने वाली दुकानों के लिए दुकानदारों को मेला समिति द्वारा दिनांक 17 मार्च 2026 मंगलवार को प्रात:8 बजे भूखण्ड (प्लाटो) का आवंटन किया जाएगा। मेला समिति ने समस्त दुकानदारों से अनुरोध किया है कि निर्धारित तिथि और समय पर पहुंचे।

Shares
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *