महिला सशक्तिकरण का संदेश देकर मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

महिला सशक्तिकरण का संदेश देकर मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

मंदसौर

Shares

महिला सशक्तिकरण का संदेश देकर मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

मंदसौर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर परराष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) मंदसौर द्वारा  एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं के सम्मान, अधिकार और सशक्तिकरण को लेकर विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करना था।कार्यक्रम की शुरुआत ज्ञान की देवी माँ सरस्वती के पूजन एवं वंदना से हुई। इसके पश्चात अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय न्यायाधीश श्रीमती रितु पठेरिया एवं माननीय न्यायाधीश श्री सुधीर सिंह उपस्थित रहे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि महिलाओं को शिक्षा, आत्मविश्वास और समान अवसर मिलने से समाज और देश के विकास को नई दिशा मिलती है। उन्होंने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा समाज में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर पीजी कॉलेज मंदसौर की असिस्टेंट प्रोफेसर प्रेरणा मित्रा सिंह ने कहा कि आज की महिला हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और क्षमता का परिचय दे रही है। उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और अपने सपनों को साकार करने के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा दी।कार्यक्रम में इनरव्हील क्लब मंदसौर की अध्यक्ष श्रीमती नेहा संचेती ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज में महिलाओं की भागीदारी और सशक्तिकरण से ही समग्र विकास संभव है। वहीं नाबार्ड मंदसौर के डीडीएम श्री योगेंद्र सैनी ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और स्वरोजगार के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास लगातार किए जा रहे हैं।

ALSO READ -  मंदसौर में अक़ीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम,ताज़ियों के जुलूस में शामिल हुए अज़ादारों के क़दम

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को समर्पित कविता, प्रेरणादायक प्रसंग एवं विचार प्रस्तुत किए गए, जिससे उपस्थित लोगों में उत्साह और जागरूकता का वातावरण बना। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं नागरिकों ने भाग लेकर महिला सशक्तिकरण के संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

अंत में आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया गया और समाज में महिलाओं के सम्मान एवं सशक्तिकरण के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया

Shares
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *