गुजरात सिविल जज परीक्षा में 11वीं रैंक प्राप्त कर झील गुप्ता ने बढ़ाया पोरवाल समाज का गौरव, युवा संगठन ने किया सम्मान
मंदसौर । गुजरात में आयोजित सिविल जज परीक्षा में 11वीं रैंक प्राप्त कर पोरवाल समाज का नाम गौरवान्वित करने वाली सुश्री झील गुप्ता का आज अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन द्वारा उनके निवास स्थान पर पहुंचकर सम्मान किया गया।
झील गुप्ता, श्री राजेन्द्र जी लक्ष्मीनारायण जी फरक्या (गुप्ता), जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, मंदसौर की सुपुत्री हैं। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर संगठन के पदाधिकारियों ने उन्हें पगड़ी एवं दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेन्द्र उदिया ने कहा कि झील गुप्ता की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि संपूर्ण पोरवाल समाज के लिए गर्व का विषय है। उनकी मेहनत, लगन और सफलता समाज के युवाओं को शिक्षा एवं अपने लक्ष्य के प्रति समर्पण के लिए प्रेरित करेगी।
इस दौरान राजेन्द्र गुप्ता मोयावाला (विशेष आमंत्रित सदस्य), एडवोकेट पूजा रत्नावत, जिला उपाध्यक्ष संजय पोरवाल, जिला प्रचार मंत्री अजय धनोतिया, जिला कार्यकारिणी सदस्य संजय धनोतिया एवं सक्रिय साथी सोनू सेठिया सहित अन्य समाजजन उपस्थित रहे।
सभी ने झील गुप्ता को उनकी इस शानदार सफलता पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

गुजरात सिविल जज परीक्षा में 11वीं रैंक प्राप्त कर झील गुप्ता ने बढ़ाया पोरवाल समाज का गौरव, युवा संगठन ने किया सम्मान
WhatsApp Group
Join Now
