महिला दिवस पर जल संरक्षण व पौधा रोपण में अग्रणी महिलाओं का सम्मान
नीमच, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सरवानिया महाराज स्थित नगर परिषद कार्यालय परिसर में आयोजित निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं स्वास्थ्य शिविर में गोमाबाई नेत्रालय, नीमच के विशेषज्ञों ने 100 से अधिक महिलाओं एवं अन्य व्यक्तियों की नेत्र जांच की। शिविर में 30 मरीजों को बेहतर उपचार के लिए रेफर किया गया तथा 35 से अधिक मरीजों को निःशुल्क दवाइयां और चश्मे प्रदान किए गए।
इस अवसर पर अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत “एक पेड़ मां के नाम” अभियान से प्रेरित होकर जल संरक्षण और पौधा रोपण में सक्रिय महिला स्व-सहायता समूह की सदस्यों को गोमाबाई नेत्रालय के सीईओ डी. सुब्रमण्यम द्वारा शॉल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान सीईओ ने महिलाओं द्वारा किए जा रहे जल संरक्षण और पौधा रोपण के कार्यों की सराहना करते हुए उनके प्रयासों की प्रशंसा की।

महिला दिवस पर जल संरक्षण व पौधा रोपण में अग्रणी महिलाओं का सम्मान
WhatsApp Group
Join Now
