मंदसौर में भी मना भारत की जीत का जश्न, युवाओं ने निकाला जुलूस

मंदसौर में भी मना भारत की जीत का जश्न, युवाओं ने निकाला जुलूस

मंदसौर

Shares

मंदसौर में भी मना भारत की जीत का जश्न, युवाओं ने निकाला जुलूस

मंदसौर। 8 मार्च रविवार को भारतीय क्रिकेट टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप के फायनल मुकाबले में न्यूजीलैण्ड को हराकर  वर्ल्ड कप जीता। भारत की जीत का जश्न मंदसौर में भी मनाया गया। मंदसौर के युवाओं ने नगर के गांधी चौराहा पर एकत्रित होकर एक जुलूस भी निकाला और सभी को भारत की शानदार जीत की बधाईयां दी। इस अवसर पर ढोल की थाप पर युवाओं ने खूब डांस कर  जीत का जश्न मनाया।
क्रिकेट प्रशंसक युवा अरूण मारू ने बताया कि यह जीत भारत के लिए इसलिए भी शानदार रही क्योंकि इस जीत से भारत ने इतिहास को दोहराया भी और इतिहास को बचाया भी। हम लगातार दूसरी बार चैम्पियन बनें यह हमारे लिए गर्व की बात है।
इस अवसर पर अरूण मारू, शराफत हुसैन, नवीन शर्मा, अक्षय मारु, अनिल दुग्गड, विशाल राठौर, नितीन शर्मा, अंकित नागदा, अभिषेक टांक, परम वसंता, पवन माहेश्वरी, पंकज शर्मा, नीरज शर्मा, कमलेश प्रजापत, महावीर जीनगर , ऋतिक राठौर, प्रवीण पोरवाल सहित बड़ी संख्या में नगर के युवा जन मौजूद थे। 

Shares
ALSO READ -  बेटियों का पूजन करके स्वस्थ जीवन की कामना की गई
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *