फतेहगढ़ विद्यालय में विधायक निधि से बने टीन शेड का लोकप्रिय विधायक विपिन जैन ने किया लोकार्पण

फतेहगढ़ विद्यालय में विधायक निधि से बने टीन शेड का लोकप्रिय विधायक विपिन जैन ने किया लोकार्पण

मंदसौर

Shares

फतेहगढ़ विद्यालय में विधायक निधि से बने टीन शेड का लोकप्रिय विधायक विपिन जैन ने किया लोकार्पण,साथ ही कक्षा 8 के 47 विद्यार्थियों को दी गई भावभीनी विदाई

फतेहगढ़ । एकीकृत शासकीय माध्यमिक विद्यालय फतेहगढ़ में शनिवार को विधायक निधि से निर्मित टीन शेड का लोकार्पण किया गया एवं कक्षा आठवीं के 47 विद्यार्थियों का विदाई समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया ।

 कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंदसौर विधायक श्री विपिन जैन रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन के साथ हुआ। इसके पश्चात मुख्य अतिथि विधायक श्री विपिन जैन ने फीता काटकर टीन शेड का विधिवत लोकार्पण किया । विद्यालय परिवार द्वारा सभी अतिथियों का पुष्पमालाओं से आत्मीय स्वागत किया गया ।

अपने उद्बोधन में विधायक श्री विपिन जैन ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने का एकमात्र मार्ग परिश्रम, अनुशासन और निरंतर अध्ययन है । उन्होंने कहा कि विद्यार्थी अपने माता-पिता और गुरुजनों के सपनों को साकार करने का संकल्प लें तथा शिक्षा के माध्यम से समाज और राष्ट्र के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं ।  उन्होंने यह भी कहा कि अच्छे विद्यालय और श्रेष्ठ मार्गदर्शन का लाभ उठाकर विद्यार्थी अपने उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रख सकते हैं ।
इस अवसर पर बीआरसी श्री रामलाल लोदवार एवं प्रसिद्ध भागवत आचार्य श्री दशरथ  शर्मा (भाई जी) ने भी विद्यार्थियों को प्रेरणादायी संदेश देते हुए जीवन में शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला ।
लोकार्पण के पश्चात विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनकी अतिथियों ने मुक्त कंठ से सराहना की । कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान भी किया गया ।  जन शिक्षा केंद्र में इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित एकमात्र छात्र कक्षा छठी के बालकृष्ण को विधायक श्री जैन ने स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया ।

ALSO READ -  आर्ट ऑफ़ लिविंग मंदसौर के वरिष्ठ शिक्षक खुमान सिंह चुंडावत की एक और उपलब्धि, श्री चुंडावत अब पारलौकिक प्रक्रिया के शिक्षक भी होंगे।

इसके अतिरिक्त ओलंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया । गणित विषय में गिरजा और बालकृष्ण,
विज्ञान विषय में अर्पिता और खुशी, तथा संस्कृत विषय में खुशी और चंचल को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया । कार्यक्रम में विधायक श्री विपिन जैन, बीआरसी श्री लोदवार, प्रसिद्ध भागवत आचार्य श्री दशरथ भाई जी, श्री अरुण खन्ना, एमसी के अध्यक्ष श्री नरेंद्र पाटीदार, जन शिक्षक श्री जितेंद्रसिंह सिसोदिया, कारूलाल धाकड़ सहित विद्यालय परिवार के सदस्य श्रीमती माधुरी जोशी, देवीलाल सुनार्थी, स्वाति वर्मा, श्रीमती पूर्णिमा मूंदड़ा, श्रीमती निशा सोनी, श्रीमती सुमित्रा नीमा, सोनू कुमार, श्री शैलेंद्र आचार्य, श्रीमती अंजू धाकड़, पूजा मालवी आदि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में स्वागत भाषण श्रीमती माधुरी जोशी द्वारा दिया गया, कार्यक्रम का संचालन देवीलाल सुनार्थी ने किया तथा अंत में शैलेंद्र आचार्य द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया ।

Shares
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *