परिवहन विभाग का वाहन चेकिंग अभियान शुरू

परिवहन विभाग का वाहन चेकिंग अभियान शुरू

मंदसौर

Shares

परिवहन विभाग का वाहन चेकिंग अभियान शुरू

बिना दस्तावेज संचालित वाहनों पर कार्यवाही

मंदसौर – सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रभावी पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग द्वारा जिले में वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज जिले के विभिन्न स्थानों पर सघन वाहन जांच की गई।

अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री पी.एस. भीलाला ने बताया कि वाहन चेकिंग अभियान के दौरान बिना आवश्यक दस्तावेजों के संचालित हो रहे वाहनों पर सख्त कार्रवाई की गई। जांच के दौरान 12 ऑटो रिक्शा, एक टाटा मैजिक, दो विक्रम टेम्पो तथा एक यात्री बस को आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं होने के कारण जब्त किया गया।

उन्होंने बताया कि चेकिंग के दौरान कुछ वाहनों में दस्तावेजों की कमी पाए जाने पर तीन वाहनों से लगभग 10 हजार रुपये का शमन शुल्क वसूला गया। इसके अतिरिक्त जिन वाहनों पर कर बकाया था, उनसे करीब 60 हजार रुपये का बकाया कर भी जमा कराया गया।

अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने कहा कि सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए परिवहन विभाग द्वारा इस प्रकार की वाहन जांच की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी। साथ ही वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे अपने वाहनों के सभी आवश्यक दस्तावेज पूर्ण रखें और यातायात नियमों का पालन करें, जिससे अनावश्यक कार्रवाई से बचा जा सके।    

Shares
ALSO READ -  कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी श्री दिलीपसिंह गुर्जर का मंदसौर आगमन हुआ, बाबा पशुपतिनाथ जी के किये दर्शन
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *