नई आबादी क्षेत्र में नगर पालिका ने बनाई शानदार रोड
मंदसौर:- नपाध्यक्ष श्रीमती रमादेवी बंशीलाल गुर्जर की परिषद लगातार विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है नई आबादी क्षेत्र में दो नवीन रोड का कार्य पूर्ण हो चुका है गोपाल कृष्ण पाटिल के निवास से लेकर गुप्ता कचोरी चौराहा तक एवं होटल सिटी टाउन (मनीष टेलीकॉम) से लेकर कंबल केंद्र चौराहा तक डामरीकरण का कार्य पूर्ण हो चुका है तथा रोड पर सफेद लाइनिंग का कार्य भी किया गया है जो की बहुत ही सुंदर दिखाई दे रहा है इन दोनों कार्यों पर लगभग 33 लाख रुपए व्याय हुए हैं वार्ड क्रमांक 9,7 एवं 6 में इस डामरीकरण कार्य के पूर्ण होने से क्षेत्र वासीयो में प्रसन्नता है इन वार्ड के साथ ही अभिनंदन क्षेत्र संजीत रोड क्षेत्र की कॉलोनी के वे निवासीजन जो कि इन मार्गों से प्रतिदिन आवागमन करते हैं वे भी यहां के रोड के बनने से प्रसन्न है, नगर पालिका परिषद के द्वारा संजय गांधी उद्यान से लेकर माल गोदाम रोड (मिड इंडिया फाटक) तक नगर पालिका ने डामरीकरण का कार्य पहले ही पूर्ण कर लिया गया था इन मार्गों के रोड के डामरीकरण से नई आबादी क्षेत्र एवं उससे लगी कॉलोनीयो के क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा हुई है

नई आबादी क्षेत्र में नगर पालिका ने बनाई शानदार रोड
WhatsApp Group
Join Now
