सर्विकल कैंसर से बचाव के लिये राष्‍ट्रव्‍यापी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ 

सर्विकल कैंसर से बचाव के लिये राष्‍ट्रव्‍यापी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ 

नीमच

Shares

सर्विकल कैंसर से बचाव के लिये राष्‍ट्रव्‍यापी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ 

नीमच जिले में छह टीकाकरण केंद्र स्‍थापित 

नीमच – सर्विकल कैंसर के बचाव के लिये राष्‍ट्रव्‍यापी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी जी द्वारा अजमेर से किया गया। इस अवसर पर जिला स्‍तरीय शुभारंभ जिला चिकित्‍सालय में मुख्‍य चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी डॉ.दिनेश प्रसाद, सिविल सर्जन डॉ.महेन्‍द्र पाटील, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ.मनीष यादव ने किया। 

      इस अवसर पर डॉ.प्रसाद ने उपस्थित आशा कार्यकर्ताओं को एच.पी.वी.वैक्‍सीन के फायदो के बारे में बताया तथा अधिक से अधिक किशोरी बालिकाओं को मोबिलाईज कर, टीकाकरण कराने के निर्देश दिए। वर्तमान में जिला चिकित्‍सालय नीमच सामुदायिक स्‍वा.केंद्र सिंगोली, जीरन, रामपुरा, सिविल हास्पिटल जावद, रामपुरा, मनासा इन छ स्‍थानों पर टीकाकरण किया जा रहा हैं। 

      डॉ.प्रसाद ने बताया, कि टीकाकरण के प्रारंभिक चरण 14 वर्ष की किशोरियों का टीकाकरण किया जा रहा हैं। टीकाकरण सत्र प्रत्‍येक शासकीय कार्यदिवस में प्रात: 10 से दोपहर 2.30 बजे तक खुला रहेगा। कोई भी व्‍यक्ति उक्‍त समय में पहुचकर किशोरियों का टीकाकरण करवा सकता हैं।  

Shares
ALSO READ -  4Pm न्यूज नेटवर्क के सम्पादक संजय शर्मा 21 जुलाई को नीमच मे
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *