गड्ढों में गिरती जनता, मौन प्रशासन रतनगढ़ में विकास या विनाश?

गड्ढों में गिरती जनता, मौन प्रशासन रतनगढ़ में विकास या विनाश?

नीमच

Shares

गड्ढों में गिरती जनता, मौन प्रशासन रतनगढ़ में विकास या विनाश?

ट्रैक्टर पलटते-पलटते बचा, गैस वाहन हादसे से टला — फिर भी नहीं जागी नगर परिषद!

रतनगढ़ नगर परिषद में पेयजल पाइपलाइन कार्य बना जनसंकट

रतनगढ़ @नगर परिषद में पेयजल पाइपलाइन के नाम पर ठेकेदार और इंजीनियर द्वारा पूरे नगर की गलियों-मोहल्लों को जेसीबी से खोदकर अधूरा छोड़ दिया गया है। हालात इतने बदतर हैं कि पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है। नगर में
प्रतिदिन वाहन चालक और राहगीर इन गड्ढों में गिरकर घायल हो रहे हैं। हाल ही में एक ट्रैक्टर पलटते-पलटते बचा, वहीं गैस टंकियों से भरा वाहन भी दुर्घटनाग्रस्त होते-होते बचा। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन प्रशासन की लापरवाही किसी बड़े हादसे को न्योता दे रही है।
आमजन बुरी तरह परेशान है, पर सुनवाई नहीं हो रही। यह विकास नहीं, अव्यवस्था का नमूना है।

जिले के वरिष्ठ अधिकारी तत्काल मामले को संज्ञान में लें, जिम्मेदारों पर कार्रवाई करें और नगर की सड़कों को तुरंत दुरुस्त कर जनता को राहत दें।

Shares
ALSO READ -  इंडियन इंटरनेशनल स्कूल कदवासा चौक धारडी में बाल मेला का आयोंजन
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *