कुकडेश्वर में सी एम सी एल डी पी के छात्र छात्राओं द्वारा श्रमदान किया गया
कुकडेश्वर मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा चयनित नवांकुर संस्था लाल कुंवर भगवती शिक्षण समिति के अंतर्गत मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के छात्र-छात्राओं की 50 दिवसीय इंटर्नशिप के अंतर्गत आज कुकडेश्वर में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के ब्लॉक समवयक महेंद्र पाल सिंह भाटी नवांकुर संस्था प्रमुख भगवती प्रसाद सोनी , परामर्शदाता प्रहलाद धनगर ,श्रीमती मंजू सोनी भाजपा महिला मोर्चा जिला महामंत्री ,परामर्शदाता प्रियंका शर्मा की उपस्थिति में मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम प्रारंभ हुआ ब्लॉक समन्वयक महेंद्र पाल सिंह भाटी ने सभी का मार्गदर्शन करते हुए शिक्षा के साथ-साथ समाज सेवा सबको शिक्षा, स्वास्थ्य पर्यावरण, जल संरक्षण, वृक्षारोपण, ऊर्जा बचत ,नशा मुक्ति और शासन की विभिन्न योजनाओं का प्रचार प्रसार कर लोगों को इसका लाभ दिलाना पाठ्यक्रम का अंग है सभी को शिक्षा के साथ-साथ सेवा कार्य करना चाहिए इस अवसर पर सी एम सीएल डी पी के छात्र-छात्राओं ने अपनी 50 दिन की इंटर्नशिप करते हुए सेवा कार्य के अंतर्गत स्वच्छता अभियान चलाकर परिसर को स्वच्छ किया तथा वृक्षारोपण हेतु नर्सरी का निर्माण सामूहिक रूप से प्लास्टिक की थैलियो में मिट्टी भरकर श्रमदान किया श्रीमती मंजू सोनी ने सभी का मार्गदर्शन करते हुए बताया कि सच्ची लगन से जो कार्य किया जाता है वह सफल होता है नवांकुर संस्था प्रमुख भगवती प्रसाद सोनी के नेतृत्व में सभी ने सेवा कार्य किया इसी क्रम में मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता पाठ्यक्रम के छात्र-छात्राओं द्वारा गांव नई ननोर में सर्वे कार्य किया जो सराहनी श्री सोनी द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया कार्यक्रम में बी एस डब्ल्यू एमएस डब्ल्यु के बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे

