संकल्प से समाधान, रतनगढ़ में दिव्यांगजन शिविर संपन्न, विधायक सखलेचा ने बांटे प्रमाणपत्र

संकल्प से समाधान, रतनगढ़ में दिव्यांगजन शिविर संपन्न, विधायक सखलेचा ने बांटे प्रमाणपत्र

नीमच क्षेत्रीय खबरें

Shares

संकल्प से समाधान, रतनगढ़ में दिव्यांगजन शिविर संपन्न, विधायक सखलेचा ने बांटे प्रमाणपत्र

​रतनगढ़। @जिला प्रशासन एवं सामाजिक न्याय तथा दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के तत्वावधान में आज रतनगढ़ स्थित वीरेंद्र कुमार सखलेचा सामुदायिक भवन में ‘संकल्प से समाधान’ अभियान के तहत एक विशेष स्वास्थ्य शिविर का भव्य आयोजन किया गया। इस शिविर में रतनगढ़ सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में दिव्यांगजन पहुंचे, जिनका मौके पर ही पंजीयन कर स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
​विधायक ने दी समस्याओं के त्वरित निराकरण की सीख
​कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक श्री ओमप्रकाश जी सखलेचा ने दीप प्रज्वलन कर शिविर का शुभारंभ किया। उपस्थित जनसमूह और विभागीय अधिकारियों को संबोधित करते हुए विधायक सखलेचा ने कहा कि इस अभियान का मूल उद्देश्य दिव्यांगजनों की समस्याओं का मौके पर ही स्थाई समाधान करना है। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र दिव्यांग तक बिना किसी देरी के पहुंचना सुनिश्चित करें।
​प्रमाण पत्रों का वितरण और सम्मान
​शिविर के दौरान विधायक महोदय के कर-कमलों से दिव्यांगजनों को उनके डिजिटल प्रमाणपत्रों का वितरण किया गया। ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर (BMO) डॉ. मोहन मुजाल्दे ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा दिव्यांगों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श और सहायता उपलब्ध कराई गई।
​कार्यक्रम में गणमान्य जनों की उपस्थिति
​इस अवसर पर क्षेत्र के कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से:
​श्री गोपाल चारण अध्यक्ष, जनपद पंचायत
​श्री जसवंत जी बंजारा भाजपा मंडल अध्यक्
​श्री सतीश व्यास जिला उपाध्यक्ष
​श्री अर्जुन माली सरवानिया महाराज मंडल अध्यक्ष
​श्री मांगीलाल भील जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि
​श्री पिंकेश मंडोवरा मंडल महामंत्री
​श्री कचरूलाल गुर्जर (नगर परिषद अध्यक्ष)
​शिविर में प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी, नागरिक और सैकड़ों की संख्या में दिव्यांगजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में विभाग द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *