कुकड़ेश्वर मेले में उमड़ा जनसैलाब, 10 दिवसीय मेला व भव्य आयोजन
कुकड़ेश्वर – भगवान श्री सहस्त्र मुखेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण कुकड़ेश्वर में 10 दिवसीय शिवरात्रि मेले में 19 फरवरी को भजन गायक प्रीतम गुर्जर की भव्य भजन संध्या आयोजित हुई।
नगर परिषद कुकड़ेश्वर द्वारा आयोजित 10 दिवसीय मेले में कई भव्य आयोजन आयोजित किये जा रहे है। भजन संध्या में झूमे भगवान के भक्तजन, कार्यक्रम में मुख्य रुप से नगर परिषद अध्यक्ष उर्मिला महेंद्र पटवा, मेला अध्यक्ष कौशल्या लीलाधर मोदी सहित पार्षदगण व प्रतिनिधि व मेला प्रभारी मौजूद रहे। दिनांक 20 फरवरी को भव्य सुंदरकांड व 21 फरवरी को भव्य कवि सम्मेलन आयोजित होगा। इस 10 दिवसीय मेले में तहसीलदार नवीन छलोत्रे, थाना प्रभारी भीमसिंह सिसोदिया, नगर परिषद अधिकारी कमलसिंह परमार, नगर परिषद के कर्मचारीगण, कोटवार, पुलिसकर्मी, सफाई मित्र का बहुत बड़ा योगदान व सहयोग है। नगर परिषद अध्यक्ष उर्मिला महेंद्र पटवा व मेला अध्यक्ष कौशल्या लीलाधर मोदी ने नगरवासियों व क्षेत्र वासियों से अपील की है कि आप सपरिवार मेले में पधार कर मेले को सफल बनायें।

