आज नागदा में संभाग स्तरीय बॉडीबिल्डिंग चैम्पियशिप
मन्दसौर के चैम्पियन बॉडीबिल्डर्स भी करेंगे सहभागिता
नगर परिषद नागदा 1 लाख से अधिक नगद ओर स्मृति चिन्ह से करेगी खिलाड़ियों को सम्मानित
मन्दसौर । राज्य शरीर सौष्ठव संस्था उज्जैन के मार्गदर्शन ओर उज्जैन संभाग बॉडीबिल्डिंग एसोसिशन के तत्वाधान में
नगर परिषद नागदा द्वारा आयोजित (1 लाख 11 हजार केश प्राइज) उज्जैन संभाग स्तरीय बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप 2026 का भव्य आयोजन
किया जा रहा है ।
नागदा में होने वाले इस भव्य खेल आयोजन में
राज्य इकाई के चेयरमैन एवं राष्ट्रीय निर्णायक श्री प्रेमसिंहजी यादव , प्रदेश अध्य्क्ष श्री जितेंद्र सिंहजी कुशवाह, प्रदेश सचिव श्री अतिनजी तिवारी , प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री शैलेन्द्र जी व्यास के विशेष आथित्य में आयोजन होगा ।
संभाग स्तरीय बॉडीबिल्डिंग खेल आयोजन में मन्दसौर, नीमच , रतलाम, देवास , शाजापुर , उज्जैन, आगर मालवा से सेकड़ो खिलाड़ियों का महाकुंभ लगेगा । यह आयोजन
17 फरवरी 2026 मंगलवार को मेला प्रांगण में होगा । संभाग अध्यक्ष मकबूल वारसी(शाजापुर), संभाग सचिव शैलेन्द्र सीसोदिया(मंदसौर) ,संभाग कोषाध्यक्ष अर्जुन पंडित (नीमच) ने अपील की है कि नागदा में होने वाले इस भव्य बॉडीबिल्डिंग खेल आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में पधारकर इसे सफल बनावे ।

