मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद कुकड़ेश्वर सेक्टर की बैठक संपन्न

मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद कुकड़ेश्वर सेक्टर की बैठक संपन्न

नीमच

Shares

मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद कुकड़ेश्वर सेक्टर की बैठक संपन्न

कुकड़ेश्वर मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के निर्देशानुसार फरवरी माह के द्वितीय बुधवार की सेक्टर बैठक नवांकुर संस्था लाल कुंवर भगवती शिक्षण समिति द्वारा कुकड़ेश्वर सेक्टर क्रमांक 4 की सेक्टर बैठक कुकड़ेश्वर में आयोजित की गई जिसमें नवांकुर संस्था प्रमुख भगवती प्रसाद सोनी, राजेश तावड सचिव प्रस्फुटन समिति नई ननोर, श्रीमती मंजू सोनी, लोकेश मोदी सचिव नगर विकास प्रस्फुटन समिति कुकड़ेश्वर, परामर्शदाता कुमारी प्रियंका शर्मा पावटी, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के सदस्य तथा छात्र गणों की उपस्थिति में प्रारंभ हुई इस अवसर पर नवांकुर संस्था प्रमुख भगवती प्रसाद सोनी ने बताया कि मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियो के माध्यम से गांव के छोटे-छोटे कार्य गांव के लोगों के सहयोग से किया जाता है इसी क्रम में पिछले माह किए गए कार्यों का विवरण सभी समितियो से प्राप्त कर अगामी सेक्टर बैठक के पहले किये जाने वाले कार्यो की कार्य योजना बनाई गई जिसमें आदर्श गांव नई ननौर में बेसलाइन सर्वे, जल संरक्षण, नर्सरी रोपणी, वृक्षारोपण, संस्कार केंद्र चलाने हेतु विस्तार पूर्वक चर्चा कर योजना बनाई गई बैठक का संचालन नवांकुर संस्था की सदस्य श्रीमती मंजू सोनी द्वारा किया गया अंत में सभी का आभार माना ।

Shares
ALSO READ -  समता विद्यालय के छात्र आदित्य ने स्टेट स्तर पर छतरपुर में जीता रजत पदक अब खेलेगा नेशनल।
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *