कलेक्टर ने निवास पर की गोवर्धन पूजा 

कलेक्टर ने निवास पर की गोवर्धन पूजा 

नीमच

Shares

कलेक्टर ने निवास पर की गोवर्धन पूजा 

नीमच – कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के अपने शासकीय आवास पर शनिवार को गोवर्धन पूजा कार्यक्रम आयोजित किया। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने अपने परिवार जनों के साथ विधि विधान से गोवर्धन पूजा की। इस अवसर पर कलेक्टर एवं परिवार जनों ने गौ पूजन भी किया और गाय माता को अपने हाथों से गो ग्रास भी खिलाया। गोवर्धन पूजा वैदिक मंत्रोचार के साथ विधि विधान से प. रमेश बैरागी एवं श्री विशाल बैरागी ने सम्‍पन्‍न करवाई । 

इस मौके पर एसडीएम श्री संजीव साहू, तहसीलदार श्री संजय मालवीय ,श्री यशपाल मुजाल्‍दा,एवं सहायक संचालक जनसम्‍पर्क श्री जगदीश मालवीय भी उपस्थित थे । 

Shares
ALSO READ -  भाजपा स्थापना दिवस से अंबेडकर जयंती तक करेगी अनेक आयोजन
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *