मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम की कक्षाओं का शुभारंभ

मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम की कक्षाओं का शुभारंभ

मंदसौर

Shares

मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम की कक्षाओं का शुभारंभ

पं. दीनदयाल उपाध्याय स्वदेशी जागरण अभियान पर व्याख्यानमाला

मंदसौर। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद मंदसोर के नेतृत्व में मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम की कक्षाओं का शुभारंभ, पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती पर व्याख्यान माला का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार बृजेश जोशी उत्कृष्ट विद्यालय प्राचार्य श्रीमती विनीता प्रधान जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक तृप्ति बैरागी मंचासीन रह है। कार्यक्रम में तृप्ती बैरागी ने कहा कि इस सत्र के मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सभी बच्चों को जन अभियान के बारे में विस्तृत से जानकारी दी। यह कक्षाएं उत्कृष्ट विद्यालय में संचालित की जाएगी सभी छात्रों को सामाजिक क्षेत्र किस तरह हमें काम करना है, इसके बारे में बिंदु वार बिंदु नवीन छात्रों को बताया गया इसके पश्चात उत्कृष्ट विद्यालय की प्राचार्य महोदय श्रीमती विनीता प्रधान ने सभी छात्रों को नए सत्र शुभारंभ होने की शुभकामनाएं दी। इसके पश्चात वरिष्ठ पत्रकार श्री जोशी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन शैली पर व्याख्यान माला बताते हुए कहा कि दीनदयालजी जो अंतिम पंक्ति में बैठे हुए व्यक्ति की बारे में सोचते थे। आज भी समाज उन्हें उनके विचारों को याद करता है। ऐसे महान पुरुष की जन्म जयंती हम मना रहे हैं। इसके पश्चात पाठ्यक्रम के बारे में हम समझाया किस तरह नेतृत्व कर सके उसके बारे में हमें पंडित दीनदयालजी से सीखना चाहिए। इसके पश्चात श्री जोशी ने आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी के बारे में बताया कि हमें आने वालों त्योहार पर हमें देश में निर्मित वस्तुओं का ही उपयोग करें व खरीदी करें ताकि देश को मजबूती मिले और हमें हमारे देशवासियों को उनका अधिकार मिले जैसे स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के उत्पाद दीपक, कपड़े ,खादी, जैसी वस्तुओं को खरीदें इस अवसर जन अभियान परिषद से अर्चना रामावत, राजु प्रजापति, सामाजिक कार्यकर्ता बंशीलाल राठौर, दिनेश सोलंकी, ओम बड़ोदिया, मेंटर्स संदीप शर्मा, सृष्टि शर्मा, अनिल सुमन एवं छात्र एवं छात्राएं पर उपस्थित रहें। कार्यक्रम में संचालन और रुपदेव सिसोदिया ने किया और आभार रघुवीर सिंह  राठौड़ ने माना।

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *