पुलिस पेंशनर्स संघ मध्य प्रदेश ने प्रदेश के 30 जिलों में स्थापना दिवस मनाया
मंदसौर। पुलिस पेंशनर संघ मध्य प्रदेश के संस्थापक एवं प्रांतीय अध्यक्ष एमपी सिंह परिहार ने बताया कि दिनांक 4 अक्टूबर 2022 को पुलिस पेंशनर संघ मध्य प्रदेश की स्थापना हुई थी तभी से लगातार पुलिस पेंशनर संघ मध्य प्रदेश मध्य प्रदेश के जिलों में विस्तार करता हुआ आज 30 जिलों में पुलिस पेंशनर संघ कार्य कर रहा है मध्य प्रदेश के जिले नीमच मंदसौर रतलाम उज्जैन देवास शाजापुर अगर राजगढ़ भोपाल इंदौर धार झाबुआ बड़वानी खरगोन बालाघाट मंडला सिवनी शहडोल छिंदवाड़ा पन्ना छतरपुर निवाड़ी टीकमगढ़ दमोह दतिया भिंड मुरैना ग्वालियर गुना शिवपुरी निवाड़ी अशोक नगर आदि जिलों में सकरी रूप से कार्य कर रहा है विगत 3 वर्षों में संगठन के द्वारा पेंशनर क्षेत्र में बहुत महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं और सामाजिक सरोकार के कार्य जैसे नशा मुक्ति पर्यावरण सुधार संबंधी साफ सफाई संबंधी धार्मिक उत्सवों में सहभागिता आदि सामाजिक में भी कार्य किया जा रहे हैं आज दिनांक 4 अक्टूबर 2025 को पुलिस पेंशनर संघ मध्य प्रदेश का तृतीय स्थापना दिवस उपरोक्त सभी जिलों में बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया।
सभी जिलों में 75 वर्ष से ऊपर वृद्ध पुलिस पेंशनर्स का आत्मीय स्वागत सम्मान किया गया प्रदेश के जिलों में महिला पुलिस पेंशनर्स की भी उपस्थित रही और उनका भी सम्मान किया गया। कार्यक्रमों में हास्य व्यंगों के साथ गीत गजलों का भी आयोजन किया गया और सभी के द्वारा हर्षोल्लास से उपरोक्त आयोजन संपन्न किए गए इसी कार्यक्रम में मंदसौर जिले में प्रांतीय अध्यक्ष एमपी सिंह परिहार के मुख्य अतिथि में होटल जजमान में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें 75 वर्ष से ऊपर के पेंशनर्स का सम्मान किया गया महिला पेंशनर्स का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम में प्रांतीय सचिव राम रतन दुबे, सचिव एसके मिश्रा, कार्यकारिणी सदस्य राय सिंह यादव मंदसौर जिले में भाग जिला अध्यक्ष बृजेश कुमार दुबे मंदसौर जिले के कोषाध्यक्ष नाहर सिंह सिसोदिया मंदसौर जिले के सचिव लाइक खान वरिष्ठ सदस्य रहीम बाग अमीन साहब वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिव शंकर सिंह तोमर वहीं सदस्य हरेंद्र सिंह सेंगर नवनीत सदस्य शंभू सिंह चुंडावत भारत सिंह सिसोदिया विनोद बृजवानी बालूराम राठौर मालवीय जी सत्येंद्र लाड साहब महिला सदस्य श्रीमती विजयलक्ष्मी मंडोवरा श्रीमती लक्ष्मी प्रजापति अवधेश कुमार मिश्रा आरडी शर्माआदि तमाम सदस्य गण उपस्थित हुए। कार्यक्रम के पश्चात भोज का आनंद लिया गया कार्यक्रम में श्री शारदानंद पांडे सबसे वृद्ध पेंशनर 80 वर्ष का पुष्प आहार श्रीफल साल से सम्मान किया गया।