भारतीय मजदूर संघ ने किया स्वयं सेवकों का पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत
नीमच – राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आरएसएस के 100 वी शताब्दी के अवसर पर शहर के मुख्य मार्गो से निकले पथ संचलन में स्वयं सेवकों का भारतीय मजदूर संघ जिला नीमच ने भारत माता चौराहे 40 ऑफिस पर भव्य रूप से पुष्प वर्षा कर भारत माता की जय घोष के साथ किया भव्य स्वागत !
इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ जिला अध्यक्ष नितिन साहू, संस्थापक सदस्य पारसमल पटवा, उपाध्यक्ष निर्दोष शर्मा, कोषाध्यक्ष राजेश पोरवाल, बिजली कर्मचारी संघ कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र कुमार जैन, संगठन मंत्री जगदीश बागड़ी, सहसचिव अरुण सिंह चौहान, सह मिडया प्रभारी चंद्रशेखर जायसवार, पर्यावरण संयोजक रोहित नरवाले, शोशल मिडिया प्रभारी अनुराग जैन, कृषि एवं ग्रामीण मजदूर संघ महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती स्नेहलता सिंह राजावत, राजू चोरसिया, जगदीश सोलंकी, करण नगवाल, विशाल राणा, शशांक सार्स, लोकेश खरे आदि अन्य कई कार्यकर्ता साथिगण उपस्थित रहे !