सांदीपनि विद्यालय सी एम राईज स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन हुआ

सांदीपनि विद्यालय सी एम राईज स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन हुआ

क्षेत्रीय खबरें नीमच

Shares

सांदीपनि विद्यालय सी एम राईज स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन हुआ

सिंगोली:-स्थानीय सांदीपनि विद्यालय सिंगोली में 11 वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन हुआ। इस आशय की जानकारी देते हुए संस्था के प्राचार्य महोदया श्रीमती किरण जैन ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार प्रातः 6:00 बजे विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का शुभारंभ जनप्रतिनिधि अशोक सोनी विक्रम जिला महामंत्री भाजपा, सुरेश जैन नगर पंचायत अध्यक्ष सिंगोली, मोतीलाल धाकड़ नगर पंचायत उपाध्यक्ष, लोकेश पटवा नगर अध्यक्ष भाजपा के मुख्य आतिथ्य में हुआ। मुख्य अतिथियों द्वारा मां सरस्वती का पूजन अर्चन किया गया तत्पश्चात विद्यालय के प्रधानाध्यापक ज्ञानेंद्र कुमार शर्मा द्वारा अतिथियों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। तत्पश्चात राज्य स्तर से लाइव प्रसारण के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के उद्बोधन को सुना गया। इस अवसर पर लाइव प्रसारण के द्वारा ही योग एवं प्राणायाम का सामूहिक अभ्यास जनप्रतिनिधियो, प्राचार्य ,शिक्षको के साथ ही विद्यार्थियों द्वारा किया गया। अंत में आभार सरोज धाकड़ द्वारा माना गया।

महेंद्र सिंह राठौड़

ये भी पढ़े – वैष्णव बैरागी समाज संगठन का हुआ पुनर्गठन, भैरुदास बने जिला अध्यक्ष

Shares
ALSO READ -  डीकेन चौकी क्षेत्र के एक गांव में महीला ने अज्ञात कारणों के चलते अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *