प्रतापगढ़ में बाल श्रम के खिलाफ कार्रवाई जारी चार दुकानों से 5 बच्चों को कराया मुक्त, मालिकों के खिलाफ केस दर्ज

प्रतापगढ़ में बाल श्रम के खिलाफ कार्रवाई जारी चार दुकानों से 5 बच्चों को कराया मुक्त, मालिकों के खिलाफ केस दर्ज

राजस्थान

Shares

प्रतापगढ़ में बाल श्रम के खिलाफ कार्रवाई जारी चार दुकानों से 5 बच्चों को कराया मुक्त, मालिकों के खिलाफ केस दर्ज

प्रतापगढ़ में पुलिस और सामाजिक संगठनों ने बाल श्रम के खिलाफ कार्रवाई की है। पारसोला पुलिस ने गायत्री सेवा संस्थान और जस्ट राइट संस्था के साथ मिलकर 14 जून को यह अभियान चलाया। टीम ने गांधी चौराहे के सामने मणीधारी मेटल और अरनोद रोड स्थित न्यू मारुती ऑटो गैराज से चार बाल श्रमिकों को मुक्त कराया। इन बच्चों को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया। समिति ने बच्चों को शेल्टर होम में भेज दिया है कार्रवाई में पारसोला थाने के सब इंस्पेक्टर हरी लाल डामोर कांस्टेबल दिलीप कुमार व गायत्री सेवा संस्थान के जिला प्रबंधक रामचंद्र मेघवाल फील्ड ऑफिसर राजू लाल रैदास और कॉउंसलर अंतिम बाला टांक भी टीम का हिस्सा थे। पुलिस ने चारो दुकानों के मालिक महेश कुमार पिता रतन लाल पचौरी, मनोज मीणा पिता राया मीणा, विकास जैन पिता सुरेंद्र मैदावत और उमेश जैन पिता मांगीलाल जैन के खिलाफ पारसोला थाने में मामला दर्ज कर लिया है। यह कार्रवाई बाल श्रम रोकने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा है।

ब्यूरो चीफ अनिल जटिया

ये भी पढ़े – प्रतापगढ़ में बाल श्रम के खिलाफ कार्रवाई: दो दुकानों से 4 बच्चों को कराया मुक्त, मालिकों के खिलाफ केस दर्ज

Shares
ALSO READ -  प्रतापगढ़ संजीवनी सेवा संस्था को लगातार समाज सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने पर वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक मे हुआ नाम दर्ज
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *