तम्बाकू निषेध दिवस पर सामाजिक न्याय विभाग के निर्देशन में प्रियदर्शन संस्था द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाकर दिलाई शपथ

Shares

तम्बाकू निषेध दिवस पर सामाजिक न्याय विभाग के निर्देशन में प्रियदर्शन संस्था द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाकर दिलाई शपथ

मन्दसौर। विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग मंदसौर के निर्देशन में प्रियदर्शन सामाजिक सेवा संस्था ने हस्ताक्षर अभियान चलाकर नषामुक्त समाज कि शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रमादेवी गुर्जर ने तम्बाकू, गुटखा, बिडी सिगरेट से होन वाले नुकसानों के बारे बताया कार्यक्रम में सुरेंद्र कुमार रामावत ने उपस्थित सामाजिक कार्यकर्ताओं को तम्बाकू निषेध की शपथ दिलाई। हसताक्षर अभियान के आयोजन मे वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता एमपी सिंह परिहार पूर्व टी आई संस्थापक एवं प्रांतीय अध्यक्ष पुलिस पेंशनर संघ म.प्र. ने नशे से होने वाली हानियों के बारे में कविता सुनाई। कार्यक्रम के पश्चात नशा मुक्ति की तख्क्तियां लेकर मानव श्रृंखला बनाकर जन जागरूकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद से चयनित नवांकुर संस्थाऐ, स्वयंसेवी संगठन, सामाजिक कार्यक्रता विनय दुबेला, दिनेश सौलंकी, सत्यम सिंह,  बीएससी सिसोदिया, रविंद्र पांडे ,नंदकिशोर राठौड़, दिनेश मेनारिया, पुर्व नपा सीएमओ हरिशंकर शर्मा, राजेंद्र कुमार दायमा, सुभाष गुप्ता जिला धार्मिक उत्सव समिति व जिला अध्यक्ष साहित्यपरिषद नरेंद्र भावसार, बंशीलाल टांक, महेश दुबे, सत्यम सोम, राजराम तंवर, अजीजुल्लाह खान, कमलेश नागदा, विश्वास दुबे, नीडर युवा समिति से शहजाद खान, देवेंद्र पडियार, लाला भाई अजमेरी, दुर्गेश चंदेल, उषा सोलंकी, मंजू भावसार, रेखा बैरागी, संतोष सालवी, पायल चौहान, भारती सोलंकी, रतन लाल चौहान, सुरेश गर्ग, रूलर पब्लिक सर्विस के डायरेक्टर राधेश्याम मारु, रामप्रसाद पाटीदार पिपलिया कराड़िया एवं कई सामाजिक कार्यकर्ता मौजुद थे।

ये भी पढ़े – ग्राम-मेलखेड़ा,शामगढ़,मंदसौर घर पर छापा मारकर 11.120किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया

WhatsApp Group Join Now

Leave a Comment