सिविल डिफेंस वालेंटियर्स को आपदा प्रबंधन संस्थान द्वारा दिया विशेष प्रशिक्षण

सिविल डिफेंस वालेंटियर्स को आपदा प्रबंधन संस्थान द्वारा दिया विशेष प्रशिक्षण

नीमच क्षेत्रीय खबरें

Shares

सिविल डिफेंस वालेंटियर्स को आपदा प्रबंधन संस्थान द्वारा दिया विशेष प्रशिक्षण

सिंगोली :-आपदा प्रबंधन संस्थान भोपाल ग्रह विभाग मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार जिला प्रशासन नीमच एवं आपदा प्रबंधन नेटवर्क के द्वारा नगर परिषद सिंगोली में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्थित डोम हॉल में शनिवार को सिविल डिफेंस वॉलेंटियर को विशेष प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण आपदा प्रबंधन विषयक कमाण्डर पुष्पा पंवार के निर्देशन में कमाण्डर लक्ष्मण सिंह अड़मालिया द्वारा दिया भारत पाकिस्तान युध्द जैसी घटनाओं से आपदाओं से निपटने के लिए भारत सरकार ग्रह मंत्रालय और राज्य शासन के आदेशों तथा महानिदेशक होमगार्ड्स और कंट्रोल सिविल डिफेंस के निर्देशों के तहत यह आयोजन किया गया। वॉलेंटियर को हवाई हमले के दौरान बचाव के तरीके, रेड और ग्रीन सायरन की पहचान,यलो साइरण युद्ध की स्थिति निर्मित होने,रेड यूध्द होने वाला है, ग्रीन साइरन युद्ध समाप्त होने वाला है,व ब्लैकआउट के समय बरती जाने वाली सावधानियां बताई गईं। नागरिक सुरक्षा की 12 अहम सेवाओं जिसमें
मुख्यालय सेवा ,संचार सेवा, वार्डन सेवा, हताहत सेवा,अग्नि शमन सेवा,प्रक्षिक्षण सेवा,बचाव सेवा,कल्याण सेवा,पु र्ति सेवा,शव निवारण सेवा,साल वेट सेवा,डीपो एवं परिवहन सेवा आदी की जानकारी दी गई। विक्टिम को एक स्थान से दूसरे स्थान पर सुरक्षित ले जाने की विधि सिखाई गई। आग लगने की स्थिति में प्राथमिक उपचार, सीपीआर, स्ट्रेचर का उपयोग, खून बहने से रोकने के उपाय ,गैस टंकी में आग लगने पर बुझाने और आपदा प्रबंधन उपकरणों का अलग अलग तरह से एसडीईआरएफ टीम डेमो भी दिया गया।
इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष सुरेश जैन,तहसीलदार भगवान सिंह ठाकुर,सीएमओ प्रभारी अंकित मांझी, बालकिशन धाकड़ पटवारी रतनगढ़ सीएमओ सहित सिंगोली,रतनगढ़ क्षैत्र के सिविल डिफेंस वालेंटियर्स सुरक्षा समिति के सदस्य मौजूद थे ट्रैनिंग पश्चात सभी का स्वल्पाहार हुआ!

ALSO READ -  कल्याण कमलमय समर्थक समिति ने मनाई वीर छत्रपति शिवाजी की जन्म जयंती

महेंद्र सिंह राठौड़

ये भी पढ़े – जय मां खोवाली शेरावाली मां के दरबार में जयमाला दीदी के मुखारविंद से श्रीमद् भागवत कथा

Shares
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *